- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 22-08-2026
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 21-08-2026
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 20-08-2026
- उज्जैन पहुंचेंगे सीएम मोहन यादव, सिंहस्थ बचाव दल के प्रशिक्षुओं से करेंगे संवाद; एलिवेटेड ब्रिज के भूमिपूजन की भी संभावना
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 19-08-2026
जैन मंदिरों में मंडल विधान से मोक्ष मार्ग का संदेश
उज्जैन:दिगम्बर जैन समाज आज सुगंध दशमी मना रहा है। पर्यूषण के चलते इस पर्व का समाज में विशेष महत्व है और शहर के सभी दिगम्बर जैन मंदिरों की आकर्षक साज सज्जा के साथ ही विधान मंडल की रचना भी की गई। समाजजन मंदिरों के दर्शनों को परिवार सहित पहुंच रहे हैं।
नयापुरा स्थित दिगम्बर जैन मंदिर में भी विधान मंडल रचना के साथ पूजन सुबह से चल रहा है। यहां पर चंद्रयान 3 पर आधारित विधानमंडल की रचना की गई है। इसका संदेश यह है कि 10 लक्षण धर्म से नियम व सिद्धांत का पालन करेंगे तो निश्चित ही सफलता प्राप्त करेंगे। समाजजन परिवार के साथ शहर के सभी दिगम्बर जैन मंदिरों में दर्शनों के लिये निकले। साथ ही धूप अर्पित की गई। उल्लेखनीय है कि पर्यूषण पर्व के अंतर्गत दिगम्बर जैन मंदिरों में विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का सिलसिला जारी है जिसमें सुगंध दशमी पर्व का महत्व अधिक माना गया है।
जयसिंहपुरा स्थित श्री नेमीनाथ
दिगम्बर जैन मंदिर में सुबह से समाजजनों की भीड़ रही। यहां थ्री डी आधारित विधानमंडल की रचना की गई जिसका संदेश पांच पाप, 4 कसाय को छोड़कर 10 धर्मों की आराधना के माध्यम से जीवन जीने वाला व्यक्ति मोक्षगामी जीव की पात्रता प्राप्त कर लेता है। विधानमंडल की रचना के साथ ही मंदिर पूजन का क्रम शुरू हुआ। भेरूगढ़ स्थित दिगम्बर जैन मंदिर में अखंड भारत का संदेश लेकर मंडलजी की रचना की गई।