- महाशिवरात्रि पर महाकाल दर्शन के लिए डिजिटल कंट्रोल रूम, गूगल मैप से तय होगा आपका रास्ता: जाम लगते ही मैप से गायब होगा रूट, खाली पार्किंग की ओर मोड़ दिया जाएगा ट्रैफिक
- महाकाल मंदिर में अलसुबह भस्मारती की परंपरा, वीरभद्र के स्वस्तिवाचन के बाद खुले चांदी के पट; पंचामृत अभिषेक और राजा स्वरूप में हुआ दिव्य श्रृंगार
- सिंहस्थ 2028 की तैयारियों पर मुख्यमंत्री की सख्त समीक्षा, कहा - “काम में रुकावट नहीं चलेगी”; अधिकारियों को 24×7 सक्रिय रहने के दिए निर्देश
- महाकाल मंदिर में अलसुबह गूंजी घंटियां, वीरभद्र के कान में स्वस्तिवाचन के बाद खुले पट; भस्म अर्पण के बाद शेषनाग रजत मुकुट में सजे बाबा
- शादी से मना करने पर घर में घुसा युवक, युवती पर किया हमला; 48 घंटे में गिरफ्तार
कोठी महल की दीवारों को खोखला कर रहे पौधे
उज्जैन। कोठी महल को हेरिटेज भवन घोषित करने की तैयारी है। वहीं दूसरी ओर जिम्मेदारों की नजर दीवारों पर उग आये पेड़-पौधों की तरफ नहीं है। छोटे-बड़े ये पौधे महल की दीवारों को खोखला कर रहे हैं। यहां लगने वाले कार्यालयों के कर्मचारियों की माने तो दीवारों से बारिश का पानी रिसता है, इसके पीछे का कारण कमजोर और जर्जर होती दीवारें हैं। खास बात यह है कि अधिकारियों का ध्यान भी इस ओर कई बार दिलाया गया लेकिन बैठकों तथा अन्य व्यस्तताओं के कारण ध्यान ही नहीं जाता।
अब स्थिति यह हो गई है कि कोठी महल की अधिकांश दीवारों और छत पर यहां-वहां हरियाली छा गई है। गौरतलब है कि लोक निर्माण विभाग द्वारा प्रति वर्ष कोठी महल का मेटेंनेस का कार्य किया जाता है, बावजूद इसके अधिकारियों का ध्यान इस ओर नहीं गया।
इनका कहना
पेड़ पौधे हटाने का काम किया जाता है, फिर भी कोई समस्या है तो अनदेखा नहीं किया जाएगा।
सूरज झानिया, एसडीओ, लोनिवि