- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 25-07-2026
- मानसून सत्र का समापन: मुख्यमंत्री ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां, विकास और जनकल्याण पर दिया विशेष जोर
- VIDEO: इंस्टाग्राम दोस्ती से शुरू हुआ हनीट्रैप का खेल, बेटे को छुड़ाने पिता पहुंचे; अश्लील वीडियो बनाकर 26 लाख की फिरौती मांगने वाले गिरोह का खुलासा
- महाकाल की पहली सवारी को लेकर प्रशासन की तैयारी तेज, 30 जुलाई तक पूरे होंगे मार्ग विकास कार्य
- महाकाल की भस्म आरती में पहुंचीं टीवी एक्ट्रेस रूपाली गांगुली, नंदी हॉल में बैठकर किए बाबा के दर्शन, बोलीं- महाकाल की कृपा से हूं यहां तक
शिप्रा के छोटे पुल से 6 फीट ऊपर बह रहा पानी
तीन दिनों से लगी भादौ की झड़ी पिछले 24 घंटों से भी जारी रही। नतीजा यह निकला कि संभाग भर में लगातार हो रही बारिश के कारण मानसून काल में शिप्रा नदी का छोटा पुल 7 बार डूब गया। सुबह छोटे पुल से 6 फीट ऊपर पानी बह रहा था। लगातार बारिश से आम जनजीवन भी अस्त व्यस्त हो गया है, जबकि भोपाल मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों में भी बारिश का दौर जारी रहेगा।
मौसम प्रेक्षक दीपक गुप्ता ने बताया कि पिछले 24 घंटों में &4 मिमी बारिश दर्ज हुई है जबकि मानसून सीजन में अब तक कुल 85 मिमी बारिश हो चुकी है। तापमान अधिकतम 25 डि.से. और न्यूनतम 22 डि.से. दर्ज हुआ है।
मौसम विभाग भोपाल से प्राप्त जानकारी के अनुसार पूर्वी म.प्र. पर अब भी घने बादल छाये हुए हैं। यह सिस्टम राजस्थान के जैसलमेर से कोटा, गुना, उमरिया, कोरबा छत्तीसगढ़ तक सक्रिय है और दोनों रायों में बने सिस्टम के दबाव के चलते प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में लगातार बारिश का क्रम बना हुआ है जो अगले 24 घंटों तक जारी रहेगा। इस दौरान कुछ जिलों में भारी बारिश भी हो सकती है।
पूरा प्रदेश ही तरबतर
मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के अधिकांश जिलों में नार्मल या उससे ऊपर बारिश दर्ज हो चुकी है। प्रदेश मानसून से तरबतर हो चुका है, लेकिन सीधी, बालाघाट और शहडोल जिलों में अब तक औसत से कम बारिश दर्ज हुई है।
स्कूली बचे हुए परेशान
सुबह बारिश के कारण स्कूल जाने में बच्चो को परेशानी का सामना करना पड़ा। अधिकांश शासकीय स्कूल मैदानों में छत से पानी टपकने और मैदान में पानी भर जाने के कारण बच्चो की पढ़ाई में परेशानी भी हुई। शहर की प्रमुख सड़कों पर गड्ढे उभरने के साथ गिट्टी चूरी फैली पड़ी है, जबकि निचली कॉलोनियों में जल जमाव की स्थिति उत्पन्न हो गई है।