- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 01-08-2026
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 31-07-2026
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 30-07-2026
- महाकाल मंदिर के अन्नक्षेत्र में अब मिलेगा दक्षिण भारतीय प्रसाद, श्रद्धालुओं के लिए शुरू हुई विशेष सात्विक भोजन व्यवस्था
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 29-07-2026
कोठी रोड स्थित बृहस्पति भवन में चल रही जनसुनवाई में महिला ने खाया जहर
उज्जैंन : कोठी रोड स्थित बृहस्पति भवनमें चल रही जनसुनवाई में आज एक महिला ने जहर खा लिया महिला दबंगों से परेशान है दबंगों ने महिला की खेत पर उगी फसल काट ली है |
लगातार शिकायत के बाद भी कार्यवाई नही होने के चलते आज कलेक्टर की जनसुनवाई में महिला ने जहर खाकर जान देने का प्रयास किया| आज कलेक्टर की जनसुनवाई में उस समय हडकम मच गई जब एक महिला ने यहाँ अधिकारियो के सामने जहर खा लिया | महिला भेरुगढ़ के रातडिया गांव की निवासी है |
महिला का आरोप है उसकी पांच बीघा जमीन है जिस पर गांव के दबंग कब्ज़ा जमाना चा रहे है | हर बार महिला खेत में फसल खड़ी करती है और दबंग फसल काट लेते है | दबंग महिला के परिवार पर दबाव बना कर रूपये की भी मांग करते है जिसके कारण महिला पर कर्ज चढ़ गया है |
फसल पर भी कब्ज़ा जमा लिया जिसके कारण महिला कर्ज दारो से परेशान हो गई है | आज न्याय के लिए अधिकारियो के सामने पहुची तो उसने हिम्मत हारते हए जान देने का प्रयास किया |
महिला ने जैसे ही जहर खाया अधिकारी घबरा गए और महिला को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुचाया | कलेक्टर ने मामले में जाँच के आदेश दिए है |