- महाशिवरात्रि से पहले महाकाल दरबार में अंतरराष्ट्रीय पुष्प सज्जा की शुरुआत: 40 से अधिक विदेशी फूलों से सजेगा परिसर; बेंगलुरु से आए 200+ कलाकार तैयारियों में जुटे
- उज्जैन के श्री महाकालेश्वर मंदिर में तड़के विशेष पूजा-विधि: स्वस्ति वाचन के साथ खुले पट, राजा स्वरूप में सजा दरबार
- महाशिवरात्रि से पहले उज्जैन में हाई अलर्ट: देवास गेट से रेलवे स्टेशन तक संयुक्त सर्च ऑपरेशन, 100 पुलिसकर्मी पांच टीमों में तैनात
- महाशिवरात्रि पर महाकाल दर्शन के लिए डिजिटल कंट्रोल रूम, गूगल मैप से तय होगा आपका रास्ता: जाम लगते ही मैप से गायब होगा रूट, खाली पार्किंग की ओर मोड़ दिया जाएगा ट्रैफिक
- महाकाल मंदिर में अलसुबह भस्मारती की परंपरा, वीरभद्र के स्वस्तिवाचन के बाद खुले चांदी के पट; पंचामृत अभिषेक और राजा स्वरूप में हुआ दिव्य श्रृंगार
कोरिया के राजदूत, मंत्री मायासिंह ने परिवार के साथ किए महाकाल दर्शन
दक्षिण कोरिया के राजदूत चो यान, मप्र की नगरीय प्रशासन मंत्री मायासिंह ने शुक्रवार को महाकाल दर्शन किए। इंडियन आॅइल के चेयरमैन बी-अशोक भी दर्शन करने पहुंचे। मंदिर समिति के अधिकारियों ने बताया इंदौर में शनिवार से शुरू हो रही ग्लोबल समिट में भाग लेने से पहले वीआईपी उज्जैन आ रहे हैं।
राजदूत के साथ उनकी पत्नी व चार सदस्यों का दल एवं मंत्री के साथ भी परिवार के ध्यानेंद्र सिंह सहित अन्य लोग आए थे। शिर्डी सांई मंदिर महाराष्ट्र के ट्रस्टी प्रेमकुमार कंजानी, गुजरात सरकार के प्रतिनिधि अजय कुमार चौकसी, बिहार विधानसभा सहकारी उपक्रम के अध्यक्ष हरिनारायण सिंह व समिति के सदस्य ने भी महाकाल दर्शन कर गर्भगृह में पूजन किया। मंत्री मायासिंह अंगारेश्वर मंदिर में भी पूजन के लिए गई।
महाकाल में मंदिर समिति के प्रशासक रजनीश कसेरा, सहायक प्रशासनिक अधिकारी दिलीप गरुड़, पुजारी प्रदीप गुरु, विकास गुरु आदि ने वीआईपी का लड्डू प्रसाद व भगवान का चित्र भेंट कर सम्मान किया। शनिवार-रविवार को आयोजित समिट के दौरान व इसके समापन पर देश के बड़े उद्योगपतियों के भी महाकाल दर्शन एवं भस्मारती करने की खबर है।