- महाकाल मंदिर का नंदी हॉल बदलेगा रूप, 20 लाख की लागत से होगा सौंदर्यीकरण; सावन से पहले पूरा करने की तैयारी
- महाकाल मंदिर में भस्म आरती के नाम पर फिर ठगी, गुजरात की दो महिलाओं से 42 हजार रुपए वसूले; पुलिस ने शुरू की जांच
- शनिचरी अमावस्या पर उज्जैन के शनि मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, 24 घंटे में 1000 लीटर से ज्यादा तेल चढ़ा; घाटों से हटाए गए कपड़े और जूते-चप्पल
- “मैं पापा के साथ जाऊंगा…”: उज्जैन कोर्ट में मासूम की जिद के बाद पिता संग भैरवगढ़ जेल पहुंचा 4 साल का बच्चा
- बाबा महाकाल के दरबार में पहुंची भारतीय महिला क्रिकेट टीम, कप्तान हरमनप्रीत कौर समेत खिलाड़ियों ने भस्म आरती में लिया आशीर्वाद
निगम के स्वास्थ्य अधिकारी ने अमले के साथ धोए घाट
नगर निगम का अमला अपने जेट फायटर के साथ रामघाट पहुंचा और सुबह ८ बजे से यहां शिप्रा घाटों पर सफाई की शुरुआत की। करीब ५० निगमकर्मियों और दो दर्जन से अधिक पंडे-पुरोहितों के साथ शिप्रा के घाटों की सफाई का सघन अभियान दोपहर तक चला। इससे रामघाट और उससे लगे नये घाटों की तरीके से साफ-सफाई की गई।
निगमकर्मियों ने न केवल यहां कचरा हटाया बल्कि घाट पर पंप लगाकर जेट फाइटर से घाट के पत्थरों की धुलाई भी की। पिछली बार जो पंडे-पुजारी और पुरोहित यहां निगम पर सफाई न कराने का दोषारोपण कर रहे थे, आज वे भी निगम के अमले के साथ जुड़ गये और उन्होंने भी पूरे समय निगमकर्मियों का साथ दिया। इन पंडे-पुरोहितों ने कहा कि हम यदि आलोचना करते हैं तो अच्छे काम में सहयोग भी करते हैं।
हर शनिवार को इसी तरह होगी सफाई
निगम के स्वास्थ्य अधिकारी बी.एस. मेहते खुद सफाई काम में जुटे दिखाई दिये। उन्होंने अपने हाथों में झाडू ले रखी थी और कपड़े गंदे होने की फिक्र किये बिना उन्होंने पूरे समय सफाई की।
काई और कंजी हटाने के लिए केमिकल का उपयोग
निगम कर्मी घाटों से काई और कंजी हटाने के लिए भी जुटे दिखाई दिये। उन्होंने घाटों से कंजी हटाने के लिए केमिकल और ब्लीचिंग पावडर का उपयोग किया। उन्होंने बताया कि नदी का वाटर लेबल कम हुआ है। हम इसके लिए भी प्रशासन से बात करेंगे।
महिलाओं के चेंजिंग रूम के लिए शेड लगेंगे
अ टीन शेडनुमा इन चेंजिंग रूम के ऑर्डर दे दिये गये हैं। अगले एक हफ्ते में ये चेंजिंग रूम यहां लगाए जा सकेंगे। तब तक निगम यहां कनात लगाकर इंतजाम कर रहा है।
कचरा निष्पादन के लिए लगेंगे कंटेनर
घाटों पर कचरे के निष्पादन के लिए कंटेनर रखे जाएंगे। ये कंटेनर कैसे हो अभी इस पर विचार चल रहा है, क्योंकि कई असामाजिक तत्व यहां से कचरे के कंटेनर ही उठा ले जाते हैं। निगम यहां स्थायी कंटेनर फिट करने की बात कर रहा है।