- महाशिवरात्रि पर महाकाल में आस्था का सैलाब: 2 दिन में 8 लाख से ज्यादा श्रद्धालु पहुंचे, शीघ्र दर्शन से 62.50 लाख की आय; 1.95 करोड़ के 410.6 क्विंटल लड्डू प्रसाद की बिक्री
- महाकाल मंदिर में तड़के भस्म आरती, सभा मंडप से गर्भगृह तक गूंजा “जय श्री महाकाल”: स्वस्ति वाचन के बाद खुले चांदी के पट, पंचामृत अभिषेक और भव्य श्रृंगार के साथ हुए दिव्य दर्शन!
- महाशिवरात्रि पर महाकाल को अर्पित हुआ पुष्प सेहरा, दोपहर में हुई विशेष भस्म आरती; चार प्रहर पूजन के बाद हुआ दिव्य श्रृंगार
- उज्जैन में विक्रमोत्सव 2026 की शुरुआत: महाशिवरात्रि से 19 मार्च तक चलेगा सांस्कृतिक महापर्व, सीएम डॉ. मोहन यादव ने किया उद्घाटन; ‘शिवोह्म’ संगीत संध्या से सजी पहली शाम
- पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय: 18–19 फरवरी को ग्वालियर-चंबल और उज्जैन संभाग में बारिश के संकेत। कई जिलों में अलर्ट जारी; भोपाल-इंदौर में बादल छाने की संभावना, फरवरी में तीसरी बार बदलेगा मौसम
कोरोना का कहर:इन्फेक्शन 25% था, टीआई सिसौदिया ने लिखा- बीच राह में तुम अकेला छोड़कर चली गई
संक्रमण की दूसरी लहर पुलिस और उनके परिवार पर घातक साबित हो रही है। एक माह में शहर के तीन पुलिसकर्मियों की मौत के बाद बुधवार को एक और दुखद खबर सामने आई। भैरवगढ़ थाना प्रभारी योगेंद्रसिंह सिसौदिया की पत्नी दीप्तिसिंह 45 साल का लंग्स में इंफेक्शन होने से निधन हो गया। दीप्ती सिंह 5 दिन से माधव क्लब रोड स्थित निजी अस्पताल में उपचाररत थीं। आश्चर्य की बात यह है दीप्ति सिंह की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई थी। ऑक्सीजन लेवल भी मंगलवार रात तक 92 था। सिर्फ लंग्स में इंफेक्शन बताया था वह भी 25 प्रतिशत।
इसके बावजूद उनकी जान नहीं बची। बुधवार को टीआई सिसौदिया की पत्नी के निधन की खबर लगते ही एसपी सत्येंद्र कुमार शुक्ल, एएसपी अमरेंद्रसिंह चौहान समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। कोरोना गाइड लाइन के तहत दीप्ति सिंह सिसौदिया का त्रिवेणी मोक्षधाम पर अंतिम संस्कार किया गया। मुखाग्नि पति योगेंद्रसिंह ने दी। मूलत: रतलाम निवासी सिसौदिया वर्तमान में देवास रोड स्थित पार्श्वनाथ सिटी में रहते हैं और उनके दो बच्चे हैं। अधिकारियों समेत पुलिस जवानों ने उन्हें ढांढस बंधाया। बुधवार शाम को सिसौदिया दोनों बच्चों को लेकर रतलाम चले गए।
मुखाग्नि के बाद सोशल मीडिया पर पोस्ट डाली; मंगलवार रात बारह बजे तक दीप्ति सिंह अस्पताल में उपचाररत रहते हुए अच्छे से बातचीत कर रही थीं। ऑक्सीजन लेवल भी 92 था। उनके पड़ोस में एसपी कार्यालय के रीडर चौबे की पत्नी भी भर्ती हैं। उन्होंने कहा कि जल्दी से ठीक हो जाओ, तब दीप्ति सिंह ने यह तक कहा कि बस जल्दी छुट्टी हो जाएगी लेकिन अलसुबह उनकी मौत की खबर ने चौंका दिया। पति योगेंद्र सिंह को यकीन नहीं हो रहा था कि पत्नी इस तरह छोड़कर चली गई। उन्हें मुखाग्नि देने के बाद योगेंद्रसिंह ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डाली कि जन्म जन्मांतर का साथ निभाने का वादा करने वाली मुझसे बीच राह में धोखा देकर चली गई, पर यह मत समझना कि मैं अलग जन्म मैं नहीं मिलूंगा। हमारा साथ जन्म जन्मांतर का है। बस दु:ख इस बात का रहेगा कि अब लड़कर मनाऊंगा किसे।
मुखाग्नि के बाद सोशल मीडिया पर पोस्ट डाली; आई लव यू माय डियर, मैं कमजोर नहीं हूं। जिस तरह तुम दोनों बच्चों का ध्यान रखती थी, मैं भी वैसे ही ध्यान रखूंगा। पिछले साल इसी कोरोना ने नीलगंगा टीआई पाल को छीन लिया, वे भी हंसते हुए ही चले गए- पुलिस महकमे के लिए भैरवगढ़ थाना प्रभारी योगेंद्रसिंह सिसौदिया की पत्नी का निधन बहुत दु:खद है। बुधवार को महकमे में इसी का जिक्र था और सभी दु:खी थे कि दीप्ति भाभी अच्छी-भली थीं, बहुत स्ट्रांग थीं। मुस्कराती रहती थीं, वे कैसे संक्रमित हो गईं। इस कोरोना ने पिछले साल इसी तरह नीलगंगा टीआई यशवंत पाल को भी छीन लिया। वे भी हंसते हुए ही हम सबके बीच से चले गए।