- उज्जैन में त्योहारों से पहले पुलिस का फ्लैग मार्च, टावर चौक से नीलगंगा तक निकला मार्च; होली, रंगपंचमी और रमजान के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी
- महाकाल में तड़के भस्म आरती, स्वस्ति वाचन के बाद खुले चांदी के पट: पंचामृत अभिषेक, रजत मुकुट-त्रिपुण्ड से दिव्य श्रृंगार; “जय श्री महाकाल” के जयघोष से गूंजा मंदिर
- उज्जैन में मंदिर क्षेत्र के पास युवक से मारपीट: युवती के साथ होटल जा रहा था, बजरंग दल ने रोका; मोबाइल में अश्लील फोटो-वीडियो होने का आरोप, पुलिस ने जब्त किया फोन
- महाकाल मंदिर में तड़के भस्म आरती, स्वस्ति वाचन के बाद खुले चांदी के पट: रजत मुकुट, त्रिपुण्ड और पुष्पमालाओं से सजे बाबा, “जय श्री महाकाल” से गूंजा परिसर
- एमपी बजट 2026-27: सिंहस्थ के लिए 13,851 करोड़ का प्रस्ताव, उज्जैन में 3,060 करोड़ के नए विकास कार्य; 4.38 लाख करोड़ के कुल बजट में सिंहस्थ और इंफ्रास्ट्रक्चर पर विशेष फोकस
कोरोना के काल महाकाल, दरबार में कोरोना का डर छूमंतर
महाकाल मंदिर में उमड़ रहीं आस्था, भक्तों को नहीं कोरोना का डर, दरबार में रोज आ रहे 10 से 12 हजार, भस्म आरती में प्रतिदिन हो रही 2100 से 2200 भक्तों की बुकिंग
उज्जैन. काल उसका क्या करें, जो भक्त हो महाकाल का ..कुछ इसी तर्ज पर बाबा महाकाल के भक्त भी कोरोना वायरस से बेखौफ होकर दर्शन करने पहुंच रहे हैं। महाकाल मंदिर में पिछले दिनों से लगातार श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ रही है। मंदिर में रोजाना 10 से 12 हजार श्रद्धालु दर्शन करने आ रहे हैं। वहीं बाबा की भस्म आरती में भी 100 से 2200 की संख्या में बुकिंग हो रही है। वहीं भक्तों बढ़ती भीड़ के चलते मंदिर प्रशासन द्वारा एहतियातन कोरोना वायरस की जांच के लिए शिविर भी लगाया हुआ है।
देश-दुनिया में कोरोना वायरस के चलते पर्यटन स्थलों पर पर्यटकों की संख्या में कमी हो रही है तो कहीं बाजार तक सूने पड़े हैं। इसके विपरित महाकाल मंदिर में कोरोना वायरस का असर श्रद्धालुओं पर नहीं पड़ा है। मंदिर में बड़ी संख्या में बाबा के दर्शन करने भक्त पहुंच रहे हैं। स्थिति यह है कि श्रद्धालुओं की संख्या को देखते हुए गर्भगृह में दर्शन बंद किए जा रहे हैं। वहीं मंदिर के बाहर श्रद्धालुओं की रेलमपेल है। मंदिर से जुड़े अधिकारी बता रहे हैं कि कोरोना वायरस को लेकर लोगों में चर्चा खूब है लेकिन मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं पर इसका कोई असर नहीं दिख रहा है। प्रतिदिन 10 से 12 हजार श्रद्धालु बाबा के दरबार में पहुंच रहे हैं। मंदिर में सुबह से लेकर शाम तक भक्तों की भीड़ लगी हुई है। बाबा के प्रति श्रद्धालुओं की आस्था का अंदाजा इससे भी लगाया जा सकता है कि भस्म आरती की बुकिंग एक तरह से फुल ही चल रही है। भस्म आरती के लिए प्रतिदिन 100 से 2200 श्रद्धालुओं की बुकिंग की जा रही है।
मंदिर समिति रख रही सावधानी
कोरोना वायरस के चलते मंदिर प्रशासन की ओर से भी सावधानी बरती जा रही है। मंदिर में श्रद्धालुओं की जांच के लिए केंद्र खोला हुआ है। वहीं मंदिर के अन्नक्षेत्र व अन्य स्थानों पर कर्मचारियों को मास्क दिया गया है।
स्कूलों की छुट्टी लगते ही और बढ़ेगी भीड़
महाकाल मंदिर में अभी भक्तों की भीड़ है। वहीं आने वाले दिनों में इनकी संख्या में और इजाफा होगा। दरअसल अभी स्कूलों में परीक्षा के चलते भक्तों की संख्या कम है लेकिन जैसे ही स्कूलों की छुट्टियां पड़ेंगी तो श्रद्धालुओं की संख्या में और बढ़ोतरी होगी।
भस्म आरती में हो रही इतनी बुकिंग
| दिनांक | श्रद्धालु |
| 1 मार्च | 2161 |
| 2 मार्च | 2190 |
| 3 मार्च | 1931 |
| 4 मार्च | 1803 |
| 5 मार्च | 1764 |
| 6 मार्च | 1656 |
| 7 मार्च | 1989 |
| 8 मार्च | 2201 |
| 9 मार्च | 2198 |
| 10 मार्च | 1883 |
इनका कहना है
प्रतिदिन 10 से 12 हजार श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। भस्म आरती भी फुल चल रही है। कोरोना को लेकर हमने शिविर भी लगाया है। सफाई पर विशेष ध्यान दे रहे हैं।
– सोजानसिंह रावत, प्रशासक, महाकाल मंदिर