- महाकाल मंदिर में तड़के भस्म आरती: रजत चंद्र और गुलाब माला से सजे बाबा, स्वस्ति वाचन के बाद खुले चांदी के पट!
- धुलेंडी के साथ उज्जैन में शुरू हुआ गणगौर पर्व, महिलाएं 16 दिनों तक करेंगी पूजा; राजस्थान से मंगवाई जाती हैं ड्रेस
- चिंतामन गणेश मंदिर में दूसरी जत्रा, हजारों श्रद्धालु पहुंचे दर्शन के लिए; किसानों ने नई फसल भगवान को अर्पित की
- महाकाल मंदिर में तड़के भस्म आरती: भांग-चंदन और सिंदूर से सजा बाबा का दिव्य रूप, मोगरा-गुलाब के पुष्पों से हुआ दिव्य श्रृंगार
- उज्जैन में शीतला माता पूजन का उत्साह, मंदिरों में उमड़ी महिलाओं की भीड़; एक दिन पहले तैयार किया जाता है भोजन
कोरोना से जंग में टीका ही कारगर:41 से 60 वर्ष के लोग कम संक्रमित हो रहे
वैक्सीनेशन का सुखद पहलू सामने आने लगा है। यह कि अब 41 से 60 वर्ष की आयु वाले लोग कोरोना से कम प्रभावित हो रहे हैं। दूसरी तरफ कोरोना गाइड लाइन का पालन नहीं करने का दु:खद पहलू यह है कि 21 से 40 वर्ष तक आयु वाले ज्यादा पॉजिटिव आ रहे हैं। यह निचोड़ कोरोना की संभागीय समीक्षा बैठक में सामने आया है। संभागायुक्त संदीप यादव ने समीक्षा में यह भी पाया कि संभाग के जिलों में 40 हजार 626 पॉजिटिव मरीज पाए गए थे। इनमें से 32 हजार 577 ठीक होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं।
शेष मरीजों का अस्पतालों और होम आइसोलेशन में इलाज चल रहा है। संभाग में गुरुवार को 9 लोगों की कोरोना से मृत्यु हुई है। 23 अप्रैल की स्थिति में संभाग के जिलों में 21 से 40 वर्ष के आयु समूह में 280 पुरुष एवं 153 महिला एवं 41 से 60 वर्ष के आयु समूह में 277 पुरुष एवं 168 महिला तथा 60 वर्ष से ऊपर के आयु समूह के 96 पुरुष एवं 59 महिला कोरोना पॉजिटिव पाए गए।
समीक्षा के दौरान पाया गया कि 21 से 40 वर्ष के समूह के लोगों द्वारा कोरोना गाइड लाइन का पालन ठीक से नहीं किया जा रहा है। इस आयु समूह के लोग कोरोना से ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं। वहीं 41 से 60 वर्ष से अधिक आयु समूह के लोग कम कोरोना प्रभावित हो रहे हैं। इस आयु समूह के लोगों ने प्रमुखता से कोरोना की वैक्सीन लगवाई है, जिसका अच्छा प्रभाव दिखाई दे रहा है।