- सिंहस्थ-2028 की तैयारियां तेज: उज्जैन में सभी ऑटो-ई-रिक्शा के लिए यूनिक आईडी अनिवार्य, तय शिफ्ट में ही होगा संचालन
- उज्जैन के रामघाट पर शिप्रा आरती के दौरान विवाद: दीपक बेचने को लेकर महिलाओं और पुजारियों में मारपीट, दोनों पक्षों ने दर्ज कराई शिकायत
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 01-07-2026
- महिदपुर पुलिस के हत्थे चढ़ा 4 महीने से फरार बदमाश, कच्ची महुआ शराब के साथ किया गिरफ्तार
- उज्जैन में रेलवे ट्रैक पर कॉन्ट्रैक्टर का शव मिलने से सनसनी: मॉर्निंग वॉक के दौरान हादसे की आशंका, पुलिस सभी एंगल से कर रही जांच
कोर्ट गवाही के पहले बदमाशों ने दो लोगों को चाकू मार दिए, दो आरोपी हिरासत में
उज्जैन। बीती रात तीन बदमाशों ने कोर्ट में गवाही के पहले दो लोगों को चाकू मारकर घायल कर दिया। माधव नगर पुलिस ने मामले में प्रकरण दर्ज करने के बाद दो बदमाशों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है।
पुलिस ने बताया कि हरशि मरमट पिता कैलाश निवासी आंबापुरा देसाई नगर पर रात 11 बजे घर के सामने गाड़ी हटाने की बात पर विवाद करते हुए शक्ति, विक्की और शुभम झांझोट ने चाकू से हमला कर उसे घायल कर दिया। इसके बाद बदमाशों ने अनिल पिता गंगाराम निवासी अशोक नगर पर भी चाकू से हमला किया। दोनों घायलों को परिजनों ने जिला चिकित्सालय पहुंचाया साथ ही पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मामले में बदमाशों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर दो को हिरासत में लिया है। टीआई मनीष लोधा ने बताया कि बदमाशों का फरियादी से पुराना विवाद था जो कोर्ट में विचाराधीन है। उसी मामले में गवाही पेशी के पहले बदमाशों ने चाकूबाजी की।