- अलसुबह भस्म आरती में सजे बाबा महाकाल, मंदिर में गूंजा ‘जय श्री महाकाल’
- एक्ट्रेस कावेरी प्रियम ने महाकाल की भस्म आरती में की पूजा: बोलीं- यहां की ऊर्जा अद्भुत, 3 साल से आ रहीं उज्जैन!
- स्वस्ति वाचन से खुले पट; भांग-चंदन और पुष्पों से हुआ दिव्य श्रृंगार, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़
- महाकाल की भस्म आरती में केंद्रीय मंत्री और क्रिकेटर पहुंचे: धर्मेंद्र प्रधान-उमेश यादव ने किया जलाभिषेक, दोनों ने लिया भगवान का आशीर्वाद
- 21 दिन बाद पहुंचा कनाडा में मारे गए छात्र गुरकीरत का पार्थिव शरीर: CM मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि, सरकार ने उठाया 40-50 लाख का खर्च
कोविड-19 का कहर… डॉक्टर सहित 22 लोग पॉजिटिव
नए वर्ष का सबसे बड़ा आंकड़ा… जिला अस्पताल के सिविल सर्जन भी संक्रमण की चपेट में
उज्जैन।कोरोना को लेकर जिला एक बार फिर पुरानी हालात में लौट रहा है। मंगलवार को एक ही दिन में 22 नए मरीज सामने आए हैं। इनमें उज्जैन के वरिष्ठ शासकीय डॉक्टर भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।
जिले में कोरोना के मामले और तेजी से बढ़ रहे हैं। मंगलवार को 1 हजार 905 सैंपलों की जांच रिपोर्ट में 50 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। नए वर्ष का यह सबसे बड़ा आंकड़ा है। इसके बाद जिले में एक्टिव मरीजों की संख्या भी 50 पार पहुंच गई है। हालांकि इनमें से अधिकांश को हल्के लक्षण के चलते होम क्वारंटाइन ही किया गया है। इसके बावजूद जिस तरह मरीजों की संख्या बढ़ रही है, जल्द ही तीसरी लहर की शुरुआत होने की आशंका जताई जा रही है।
उज्जैन में कोरोना के हालात बिगड़ते जा रहे हैं। सोमवार सिविल सर्जन डॉ. पीएन वर्मा सहित 22 मरीजों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। अब तक एक दिन में अधिकतम 9 मरीज पॉजिटिव आए थे, लेकिन मंगलवार देर रात जारी बुलेटिन ने चौंका दिया है। मंगलवार को एक साथ 22 पॉजिटिव मरीजों के आने से प्रशासन व स्वास्थ्य महकमा भी हैरान है।
यह लोग आए पॉजिटिव
सिविल सर्जन डॉ. पीएन वर्मा, अरविंद नगर निवासी एक ही परिवार के 2 सदस्य, विवेकानंद कॉलोनी निवासी 22 वर्षीय युवती ऋषिकेश से दिल्ली के रास्ते उज्जैन आई है, शंकु मार्ग निवासी एक ही परिवार के दो सदस्य एक 64 वर्षीय पुरुष और 41 वर्षीय महिला, वीडी क्लॉथ मार्केट निवासी एक ही परिवार के दो सदस्य एक 53 वर्षीय पुरुष और 25 वर्षीय युवती, अलकनंदा नगर निवासी 65 वर्षीय पुरुष, अलकनंदा नगर निवासी 46 वर्षीय पुरुष, नागेश्वर धाम निवासी 35 वर्षीय महिला, मंगल कॉलोनी निवासी 33 वर्षीय पुरुष, लक्ष्मीनगर निवासी 36 वर्षीय पुरुष, लक्ष्मीनगर निवासी 40 वर्षीय पुरुष, लक्ष्मीनगर निवासी 13 वर्षीय बच्चा, नानाखेड़ा निवासी 22 वर्षीय युवती, फ्रीगंज निवासी 63 वर्षीय पुरुष, ढांचा भवन निवासी 60 वर्षीय महिला, मोहन नगर निवासी 34 वर्षीय महिला, मक्सी रोड निवासी 21 वर्षीय युवक, अमन नगर निवासी 30 वर्षीय युवक, सार्थक नगर निवासी 44 वर्षीय महिला, बिरला ग्राम नागदा की 24 वर्षीय युवती, भटोद रोड मक्सी शाजापुर की 2 साल की बच्ची।
केवल एक मरीज अस्पताल में भर्ती, 57 होम आइसोलेट
दिसंबर में सबसे पहले 8 दिसंबर को पहला मरीज सामने आया था। इसके बाद मंगलवार तक 71 मरीज पॉजिटिव आ चुके हैं। इनमें से 12 स्वस्थ हो चुके हैं। इनमें से 57 मरीजों को होम आइसोलेट किया गया है। यानी इनका उपचार घर पर ही रखकर किया जा रहा है और डॉक्टर पूरी नजर रखे हुए हैं। मंगलवार को तीन मरीज स्वस्थ हुए। इनमें दो मरीज माधवनगर अस्पताल में भर्ती थे। इसके बाद माधवनगर अस्पताल में केवल एक ही मरीज भर्ती है। जबकि एक मरीज का उपचार इंदौर में चल रहा है।