- महाशिवरात्रि से पहले उज्जैन में हाई अलर्ट: देवास गेट से रेलवे स्टेशन तक संयुक्त सर्च ऑपरेशन, 100 पुलिसकर्मी पांच टीमों में तैनात
- महाशिवरात्रि पर महाकाल दर्शन के लिए डिजिटल कंट्रोल रूम, गूगल मैप से तय होगा आपका रास्ता: जाम लगते ही मैप से गायब होगा रूट, खाली पार्किंग की ओर मोड़ दिया जाएगा ट्रैफिक
- महाकाल मंदिर में अलसुबह भस्मारती की परंपरा, वीरभद्र के स्वस्तिवाचन के बाद खुले चांदी के पट; पंचामृत अभिषेक और राजा स्वरूप में हुआ दिव्य श्रृंगार
- सिंहस्थ 2028 की तैयारियों पर मुख्यमंत्री की सख्त समीक्षा, कहा - “काम में रुकावट नहीं चलेगी”; अधिकारियों को 24×7 सक्रिय रहने के दिए निर्देश
- महाकाल मंदिर में अलसुबह गूंजी घंटियां, वीरभद्र के कान में स्वस्तिवाचन के बाद खुले पट; भस्म अर्पण के बाद शेषनाग रजत मुकुट में सजे बाबा
कोहरे में लिपटी सुबह, ओस से भीगा शहर
धीरे-धीरे ठंड ने असर दिखाना शुरू कर दिया है। आगामी दिनों में कड़ाके की ठंड पड़ सकती है। बीती रात मौसम प्रेक्षक दीपक गुप्ता ने बताया कि बुधवार को अधिकतम तापमान २८.५ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि न्यूनतम तापमान ७ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि मंगलवार को अधिकतम तापमान २७ एवं न्यूनतम ७.५ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। उत्तर भारत में हो रही बर्फ बारी का असर अब मालवांचल में दिखाई देने लगा है। कुछ दिनों पहले कड़ाके की ठंड नहीं पड़ रही थी। लेकिन अब कड़ाके की ठंड पडऩे से इसका असर जन-जीवन पर दिखाई दे रहा हैं। सुबह शहर के बाहरी मार्गों पर ८ बजे तक धुंध छाई रहती है। जिससे वाहन चालकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
बच्चें को मिली राहत : ठंड बढऩे के साथ ही जिला प्रशासन द्वारा स्कूलों के समय में परिवर्तन किया गया है। इससे बच्चों को राहत मिली है। हालांकि शहर के कुछ प्रायवेट स्कूल ऐसे हैं, जहां पर बच्चों को सुबह ७.३०, ८ बजे बुलाया जा रहा है।जिससे वह सुबह जल्दी उठने के बाद जैसे-तैसे तैयार होकर स्कूल पहुंच रहे हैं।
किसानों में प्रसन्नता : ठंड बढऩे के साथ ही रात में ओस गिर रही है जिससे किसानों में प्रसन्नता है, क्योंकि ओस के कारण उन्हें गेहूं एवं चने की फसल में सिंचाई नहीं पड़ रही है। हालांकि कई किसान अपने खेतों में इसके बावजूद सिंचाई कर रहे हैं।
गराडू, जलेबी की बिक्री बढ़ी : शाम होते ही शहर के प्रमुख मार्गों पर ठेले लग जाते हैं, जिन पर गराडू, जलेबी की बिक्री जमकर हो रही है। इसके अलावा दूध एवं अन्य गर्म पदार्थों की बिक्री भी हो रही है। शहर में गरम एवं ऊनी वस्त्रों की दुकानों पर दो दिन से ग्राहकों की संख्या बढ़ी है।
कई ट्रेनें लेट : उत्तर भारत में हो रही बर्फ बारी का असर अब ट्रेनों पर भी दिखाई देने लगा है । कई ट्रेनें लेट चल रही हैं। मालवा एक्सप्रेस डेढ घंटा, बरेली-इंदौर एक्सपे्रस ३० मिनट एवं साबरमती एक्सप्रेस ६ घंट देरी से चल रही है। इसके अलावा अन्य टे्रनें भी निर्धारित समय पर नहीं चल रही हैं।