- बंगाल के रुझानों का असर उज्जैन तक: भाजपा की बढ़त पर बंगाली कॉलोनी में उत्सव, ढोल-नगाड़ों के साथ मना जश्न
- सिंहस्थ 2028 की तैयारी तेज: उजरखेड़ा-मोहनपुरा रोड पर हाईटेक मशीन से बन रही सीसी सड़क, कलेक्टर ने मौके पर पहुंचकर लिया जायजा
- महाकाल मंदिर में तड़के भस्म आरती: स्वस्ति वाचन के बाद खुले पट, राजा स्वरूप में दिए दर्शन
- 40° के पार तापमान, फिर भी नहीं थमी आस्था: महाकाल में रोज 1 लाख से ज्यादा श्रद्धालु; पहली बार महाकाल लोक में शुरू हुआ फोगिंग सिस्टम
- उज्जैन की 5 माह की बच्ची SMA-1 से जूझ रही: 15 करोड़ के इंजेक्शन के लिए जंग, सोनू सूद ने बढ़ाया हाथ; भोपाल एम्स में चल रहा इलाज
महाकाल मंदिर पहुंचे सुनंदा शर्मा और मनीष मल्होत्रा: नंदी हॉल से किए दर्शन, लिया आशीर्वाद
उज्जैन लाइव, उज्जैन, श्रुति घुरैया:
उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में इन दिनों श्रद्धालुओं के साथ-साथ देशभर की नामी हस्तियों के आगमन का सिलसिला लगातार बना हुआ है। इसी कड़ी में शनिवार दोपहर प्रसिद्ध पंजाबी गायिका सुनंदा शर्मा और जाने-माने फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा भगवान महाकाल के दर्शन के लिए मंदिर पहुंचे। दोनों ने मंदिर की परंपरा के अनुसार नंदी हॉल में पहुंचकर ज्योतिर्लिंग के दर्शन किए और भगवान का आशीर्वाद लिया।
दर्शन के दौरान सुनंदा शर्मा पूरी तरह भक्ति भाव में डूबी नजर आईं। वे नंदी हॉल में बैठकर भगवान महाकाल का जाप करती रहीं और शांत वातावरण में पूजा-अर्चना की। वहीं मनीष मल्होत्रा मंदिर के चांदी द्वार तक पहुंचे, जहां से उन्होंने भगवान महाकाल के दर्शन कर श्रद्धा पूर्वक आशीर्वाद लिया। मंदिर परिसर में उस समय भक्तिमय माहौल बना रहा, जहां आम श्रद्धालुओं के साथ ये दोनों हस्तियां भी आस्था में लीन दिखाई दीं।
सुनंदा शर्मा ने दर्शन के बाद बताया कि वे अपनी पूरी टीम के साथ महाकाल के दरबार में आई हैं। उन्होंने कहा कि यहां आने पर जो आध्यात्मिक अनुभव होता है, वह शब्दों में व्यक्त नहीं किया जा सकता और हर भक्त इसी भाव को महसूस करता है। उन्होंने यह भी बताया कि यह उनका दूसरा अवसर है जब वे महाकाल मंदिर आई हैं, और हर बार यहां आकर उन्हें विशेष सुकून और ऊर्जा का अनुभव होता है।
वहीं, मनीष मल्होत्रा ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि वे इंदौर में एक कार्यक्रम के सिलसिले में आए थे और उन्होंने तय किया कि सबसे पहले महाकाल मंदिर जाकर दर्शन करेंगे। उन्होंने बताया कि यह उनका महाकाल मंदिर का पहला दौरा है और यहां का दिव्य वातावरण उन्हें बेहद प्रभावित कर गया। उन्होंने उम्मीद जताई कि बाबा महाकाल की कृपा रही तो वे भविष्य में भी यहां बार-बार दर्शन करने आएंगे।