- गंगा दशहरा पर महाकाल मंदिर में शुरू हुई 16 घंटे की अखंड नृत्य आराधना, शयन आरती तक कलाकार देंगे नृत्यांजलि
- महाकाल मंदिर का नंदी हॉल बदलेगा रूप, 20 लाख की लागत से होगा सौंदर्यीकरण; सावन से पहले पूरा करने की तैयारी
- महाकाल मंदिर में भस्म आरती के नाम पर फिर ठगी, गुजरात की दो महिलाओं से 42 हजार रुपए वसूले; पुलिस ने शुरू की जांच
- शनिचरी अमावस्या पर उज्जैन के शनि मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, 24 घंटे में 1000 लीटर से ज्यादा तेल चढ़ा; घाटों से हटाए गए कपड़े और जूते-चप्पल
- “मैं पापा के साथ जाऊंगा…”: उज्जैन कोर्ट में मासूम की जिद के बाद पिता संग भैरवगढ़ जेल पहुंचा 4 साल का बच्चा
कौन बनेगा करोड़पति में आज आएंगे उज्जैन के अभिषेक, वाइल्ड कार्ड से हुई थी एंट्री
सार
MP News: कौन बनेगा करोड़पति में आज उज्जैन का अभिषेक अपना भाग्य आजमाने आएगा। जोकि यहां महानायक अमिताभ बच्चन के द्वारा पूछे जाने वाले सवालो के जवाब देते हुए नजर आएगा। कौन बनेगा करोड़पति के लिए पिछले 7 वर्षों से उज्जैन का अभिषेक प्रयास कर रहा था, जोकि पूरा हुआ और वाइल्ड कार्ड एंट्री के द्वारा यहां तक पहुंच गया।
विस्तार
अभिषेक चौहान ने बताया कि कौन बनेगा करोड़पति में प्ले लाग और रजिस्ट्रेशन के माध्यम से एंट्री होती है, जिसके लिए प्रतिदिन प्रोग्राम के दौरान एक सवाल पूछा जाता है, जिसका एसएमएस या सोनी लिव एप के माध्यम से जवाब देना होता है। सही जवाब देने पर ही पूरे देश भर से लोगों का इसमें चयन किया जाता है। अभिषेक ने बताया कि कौन बनेगा करोड़पति के लिए वह पढ़ाई के साथ काफी समय से प्रयास कर रहे थे। वर्तमान में गवर्नमेंट जॉब की तैयारी कर रहे हैं, आपने बताया कि मैं अपने भाई गर्व चौहान और ताऊजी राजेंद्र चौहान के साथ इस कार्यक्रम में शामिल हुआ था।
गैबी साहब की तस्वीर देख खुश हो गए थे महानायक अमिताभ बच्चन
अभिषेक चौहान ने बताया कि हमारे द्वारा महानायक अमिताभ बच्चन को गैबी साहब और बाबा महाकाल की तस्वीर भेंट की गई थी। महानायक अमिताभ बच्चन बाबा महाकाल के भक्त तो हैं ही, लेकिन जब उन्होंने गैबी हनुमान की तस्वीर देखी तो वह एक खुश हो गए। क्योंकि वह गैबी साहब के भी भक्त हैं और समय-समय पर अपने ट्विटर पर गैबी साहब की फोटो डालते हैं।