- महाकाल की शरण में अभिनेत्री सिमरत कौर: उज्जैन पहुंचकर किए बाबा महाकाल के दर्शन, मंदिर समिति ने प्रसाद व स्मृति चिन्ह देकर किया सम्मान
- महाकालेश्वर मंदिर में अलसुबह विशेष पूजन: पंचामृत अभिषेक, भस्म अर्पण के बाद भक्तों को मिले दिव्य दर्शन; चंदन-तिलक और आभूषणों से हुआ श्रृंगार!
- बिहार के राज्य मंत्री रत्नेश कुमार पहुंचे महाकाल मंदिर: विधि-विधान से किए दर्शन-पूजन, मंदिर समिति ने किया सम्मान
- महाकाल मंदिर पहुंचे अखाड़ा परिषद के महामंत्री हरिगिरि महाराज: देश-दुनिया में शांति के लिए की प्रार्थना, श्रद्धालुओं से की मुलाकात
- महाकाल मंदिर में भस्म आरती: वीरभद्र को स्वस्तिवाचन के बाद खुले पट, राजा स्वरूप में सजे बाबा!
क्वालिटी इश्योरेंस के 3 सदस्यीय दल ने चरक अस्पताल का निरीक्षण किया
उज्जैन। राज्य क्वालिटी इश्योरेंस की 3 सदस्यीय टीम वार्षिक निरीक्षण के लिये सुबह चरक अस्पताल पहुंची। यहां सिविल सर्जन ने टीम के सदस्यों को अस्पताल का दौरा कराया और मेंटेनेंस के बारे में जानकारी भी दी।
शहर में संभाग का सबसे बड़ा शासकीय अस्पताल होने के साथ मातृत्व एवं शिशु रोग के लिये चरक अस्पताल और माधव नगर अस्पताल भी मौजूद है, जहां प्रतिदिन सैकड़ों मरीज उपचार के लिये पहुंचते हैं। मरीजों को राष्ट्रीय स्तर की सुविधाएं उपलब्ध हो इसके लिये शासन की क्वालिटी इश्योरेंस टीम द्वारा प्रतिवर्ष अस्पताल का निरीक्षण किया जाता है। आज सुबह टीम लीडर डॉ. पंकज शुक्ला के साथ डॉ. विवेक मिश्रा, डॉ. खुश्बू मिश्रा चरक अस्पताल में निरीक्षण के लिये पहुंचे
डॉ. मिश्रा ने चर्चा में बताया कि नेशनल स्टेण्डर्ड असेसमेंट प्रतिवर्ष होता है। इसके अंतर्गत अस्पताल के 18 डिपार्टमेंट का बारीकी से निरीक्षण किया जाता है और उसके बाद ही मार्किंग की जाती है। यदि शासकीय अस्पताल की मार्किंग 70 प्रतिशत से अधिक होती है तो उसे भारत सरकार के स्वास्थ्य मंत्रालय को ग्रेडिंग के लिये भेजा जाता है। उसके बाद भारत सरकार का दल अस्पताल में पहुंचकर निरीक्षण करता है।