बिहार के राज्य मंत्री रत्नेश कुमार पहुंचे महाकाल मंदिर: विधि-विधान से किए दर्शन-पूजन, मंदिर समिति ने किया सम्मान

उज्जैन लाइव, उज्जैन, श्रुति घुरैया:

बिहार सरकार में राज्य मंत्री रत्नेश कुमार ने उज्जैन प्रवास के दौरान विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग भगवान श्री महाकालेश्वर के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। मंदिर पहुंचने पर उन्होंने विधि-विधान से भगवान महाकाल का आशीर्वाद लिया और कुछ समय तक मंदिर परिसर में रहकर आध्यात्मिक वातावरण का अनुभव किया। दर्शन के दौरान वे पूरी श्रद्धा के साथ पूजा में शामिल हुए और प्रदेश व देश की सुख-समृद्धि की कामना की।

दर्शन के पश्चात श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की ओर से उनका औपचारिक स्वागत किया गया। सहायक प्रशासक आशीष फलवाडिया ने उन्हें सम्मान स्वरूप दुपट्टा और प्रसाद भेंट किया। इस दौरान मंदिर प्रशासन के अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।

Leave a Comment