- फूलों की खेती से बढ़ेगी किसानों की आमदनी: CM ने उज्जैन में फ्लोरीकल्चर सेंटर बनाने का किया ऐलान, बोले- कम जमीन में ज्यादा आय का माध्यम बनेंगी उद्यानिकी फसलें
- महाकाल मंदिर में नई सुविधा: अन्न क्षेत्र में अब ऑनलाइन होगा दान, वेबसाइट के जरिए कहीं से भी कर सकेंगे दान
- महाकाल मंदिर में भस्म आरती: भांग-चंदन और ड्रायफ्रूट से सजे बाबा, “जय श्री महाकाल” से गूंजा परिसर
- उज्जैन के गजनीखेड़ी में प्रशासन की चौपाल: कलेक्टर-SP ने रात गांव में बिताई, मौके पर ही समस्याओं का समाधान किया
- सुबह 4 बजे खुले कपाट: बाबा महाकाल का दूध-दही-घी से अभिषेक, भक्ति में डूबे श्रद्धालु
क्षीरसागर कॉलोनी में फिर चोरी, तीन दिन में दूसरी वारदात
उज्जैन | शहर के बीचोंबीच स्थित क्षीरसागर कॉलोनी के मकान नं. 10 में बीती रात बदमाशों ने मकान की दूसरी मंजिल पर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश यहां से हजारों रुपये नकद, मोबाइल के साथ मेनगेट की चाबी भी चुराकर ले गये जिससे घर में मौजूद लोग अंदर ही घिर गये। खास बात यह कि इसी क्षेत्र में तीन दिन के अंदर दूसरी चोरी की बड़ी वारदात हो चुकी है, जबकि कोतवाली पुलिस अब तक एक भी चोर को पकड़ नहीं पाई।
क्षीरसागर कॉलोनी के मकान नं. 10 में रहने वाले उमेश महाजन पिता शंकरलाल के मकान की दूसरी मंजिल का दरवाजा खुला था। देर रात 1 बजे तक उमेश महाजन अपने परिजनों के साथ जाग रहे थे उसके बाद सो गये। इसी के बाद संभवत: बाउंड्री कूदकर अज्ञात बदमाश घर में घुसे और दूसरी मंजिल से घर में प्रवेश कर यहां से पेंट की जेब में रखे 58 हजार रुपये नकद व कीमती मोबाइल चोरी कर लिया। इसके बाद बदमाश बाउंड्री के मेनगेट पर लगे ताले की चाबी भी ले गये जिससे घर में मौजूद लोगों का आवागमन ही बंद हो गया। सुबह दूध वाला जब यहां पहुंचा तो उसे बाउंड्री के ऊपर से दूध देना पड़ा। घर के लोगों ने बताया कि बदमाश बाउंड्री गेट की चाबी भी चुराकर ले गये हैं। सूचना मिलने के बाद कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की है। उल्लेखनीय है क्षीरसागर क्षेत्र में तीन दिन पहले भी चोरी की बड़ी वारदात हुई थी जिसके आरोपी अब तक पुलिस गिरफ्त में नहीं आये और दूसरी बड़ी चोरी की वारदात हो गई। वहीं शहर के विभिन्न हिस्सों में लगातार चोरी की वारदातें एक के बाद एक हो रही हैं जिससे पुलिस की रात्रि गश्त शंका के घेरे में है। सोमवार रात ही बदमाशों ने फ्रीगंज चौपाटी के पास स्थित मोबाइल शोरूम के शटर के कुंदे तोडक़र लाखों की चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। शहर में एक के बाद एक हो रही चोरी की वारदातों से लोग भयभीत हैं जबकि पुलिस अधिकारियों का कहना है कि बाहरी गैंग इन वारदातों को अंजाम दे रही है जिनकी गिरफ्तारी शीघ्र कर ली जायेगी।