- कार्तिक आर्यन ने महाकाल मंदिर में किए दर्शन, शयन आरती में हुए शामिल; ओडिशा के मंत्री ने भी भस्म आरती में लिया आशीर्वाद
- उज्जैन फ्रीगंज में ड्राई फ्रूट्स दुकान में भीषण आग: तीन दमकलों की मदद से बुझाई गई, शॉर्ट सर्किट की आशंका
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 21-07-2026
- नशामुक्ति अभियान को मिला जनसमर्थन, 1200 विद्यार्थियों ने रैली निकालकर दिया जागरूकता का संदेश
- उज्जैन नगर निगम में 57 कर्मचारियों को मिली पदोन्नति, आयुक्त अभिलाष मिश्रा ने जारी किए आदेश; सिंहस्थ-2028 से पहले प्रशासनिक व्यवस्था को मिलेगी मजबूती
क्षीरसागर तालाब में ऑक्सीजन की कमी से हजारों मछलियां मरीं
उज्जैन | क्षीरसागर तालाब में बुधवार सुबह हजारों मछलियां मृत मिली। यहां मछलियों को आटा डालने आए लोगों ने तालाब में मृत मछलियों को देख नगर निगम को खबर की। पार्षद सत्यनारायण चौहान के अनुसार तालाब में पानी का बहाव नहीं है। पानी में ऑक्सीजन की मात्रा बनी रहे, इसके लिए सिंहस्थ में तालाब में फव्वारे लगाए थे। ठेकेदार का 18 महीने का कांट्रेक्ट खत्म होने के बाद निगमकर्मी फव्वारों की देखभाल करते हैं। किसी कारण फव्वारे की बिजली लाइन में फाल्ट हो गया, जिससे फव्वारे नहीं चल रहे। पानी में ऑक्सीजन की मात्रा कम हो जाने से मछलियां मर रही हैं। एक दो दिन में फव्वारे चालू कराए जाएंगे।