- गंगा दशहरा पर महाकाल मंदिर में शुरू हुई 16 घंटे की अखंड नृत्य आराधना, शयन आरती तक कलाकार देंगे नृत्यांजलि
- महाकाल मंदिर का नंदी हॉल बदलेगा रूप, 20 लाख की लागत से होगा सौंदर्यीकरण; सावन से पहले पूरा करने की तैयारी
- महाकाल मंदिर में भस्म आरती के नाम पर फिर ठगी, गुजरात की दो महिलाओं से 42 हजार रुपए वसूले; पुलिस ने शुरू की जांच
- शनिचरी अमावस्या पर उज्जैन के शनि मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, 24 घंटे में 1000 लीटर से ज्यादा तेल चढ़ा; घाटों से हटाए गए कपड़े और जूते-चप्पल
- “मैं पापा के साथ जाऊंगा…”: उज्जैन कोर्ट में मासूम की जिद के बाद पिता संग भैरवगढ़ जेल पहुंचा 4 साल का बच्चा
क्षीरसागर मैदान की हालत खराब खिलाड़ियों की प्रेक्टिस हुई बंद
उज्जैन | शहर के खेल मैदानों में पानी भरने से नेशनल और स्टेट चैंपियनशिप की तैयारी कर रहे खिलाड़ियों की प्रैक्टिस बंद हो गई है। हालांकि अब तक भारी बारिश नहीं हुई बावजूद इसके खेल मैदानों में 1-2 फीट पानी जमा हो गया है। जल जमाव के कारण प्रैक्टिस बंद होने से चैंपियनशिप की तैयारी में खिलाड़ी पीछे हो रहे है।
प्रशिक्षकों का कहना है मैदानों में सालों से यह समस्या है बारिश का पानी मैदान में जमा हो जाता है। प्रैक्टिस बंद हो जाती है और खेल प्रभावित होता है। बारिश के बाद राज्यस्तरीय और राष्ट्रीय स्पर्धाएं शुरू हाेती है। पर्याप्त प्रैक्टिस नहीं होने से खिलाड़ियों का परफॉर्मेंस बिगड़ता है। इसका असर स्पर्धाओं में दिखाई देता है। हमारे खिलाडिय़ों के राष्ट्रीय स्तर पर परफॉर्मेंस सुधारने के लिए जरूरी है कि उन्हें संसाधनों की उपलब्धता करवाई जाना चाहिए।
क्षीरसागर स्टेडियम में बारिश से हो गए गड्ढे
क्षीरसागर मैदान पर खिलाड़ियों सहित रोजाना वाकिंग के लिए लोग आते है। खेल युवक कल्याण विभाग द्वारा यहां मलखंभ का प्रशिक्षण दिया जाता है। मलखंभ के 70 खिलाड़ी यहां प्रैक्टिस करते है। इसके अलावा हॉकी, फुटबॉल, वालीबॉल, की प्रैक्टिस भी कराई जाती है। लेकिन बारिश का पानी मैदान में जम जाने से यहां इन दिनों प्रैक्टिस बंद हो गई है। जाल स्कूल खेल मैदान के हालात तो और भी बदतर है। यहां बारिश का पानी एक फीट तक भरा हुआ है। दशहरा मैदान में कीचड़ होने से प्रैक्टिस बंद हो गई है। यहां फुटबॉल, वॉलीबॉल और एथलेटिक्स के खिलाड़ी प्रैक्टिस करते है।