- उज्जैन में ‘स्कूल चलें हम’ अभियान की शुरुआत: तिलक लगाकर बच्चों का हुआ स्वागत, प्रवेश उत्सव में बांटी किताबें और साइकिल; कलेक्टर सहित अधिकारी पहुंचे स्कूल
- महाकाल के दरबार में बॉलीवुड सितारे: अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ और डिंपल कपाड़िया ने किए दर्शन, नंदी के कान में कही मनोकामना
- वीरभद्र के कान में स्वस्ति वाचन के साथ शुरू हुई भस्म आरती: पंचामृत अभिषेक और भस्म अर्पण से साकार हुए महाकाल, बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालु!
- उज्जैन में महावीर जयंती पर भव्य शोभायात्रा: हजारों श्रद्धालु हुए शामिल, गूंजे ‘वीर प्रभु महावीर’ के जयकारे
- शेषनाग मुकुट और मोगरे के फूलों से सजे बाबा, भस्म आरती में दिखा दिव्य और अलौकिक स्वरूप
खगोलीय घटना: सूर्य विषुवत रेखा पर आज होगा लंबवत
Ujjain News: – उज्जैन की जीवाजी वेधशाला में देख सकेंगे नजारा
इस वर्ष 20 मार्च को सूर्य विषुवत रेखा पर लंबवत रहेगा। सूर्य की क्रांति जीरो डिग्री होगी। इसे वसंत संपात कहते हैं। सूर्य को विषुवत रेखा पर लंबवत होने के कारण दिन और रात बराबर अर्थात 12-12 घंटे के होते हैं।
वेधशाला अधीक्षक आरपी गुप्त के अनुसार 20 मार्च को सूर्य मेष राशि में एवं इसके बाद उत्तरी गोलार्ध में प्रवेश करेगा। सूर्य के उत्तरी गोलार्ध में प्रवेश के कारण अब उत्तरी गोलार्ध में दिन धीरे-धीरे बड़े होने लगेंगे तथा रात छोटी। यह क्रम 21 जून तक जारी रहेगा। सूर्य उत्तरी गोलार्ध में प्रवेश के कारण उसकी किरणों की तीव्रता बढ़ जाएगी, जिससे ग्रीष्म ऋतु का प्रारंभ होता है।
नाड़ीवलय से देख सकेंगे घटनाक्रम
जीवाजी वेधशाला में 20 मार्च की घटना को शंकू यंत्र तथा नाड़ीवलय यंत्र के माध्यम से प्रत्यक्ष रूप से देखा जा सकेगा। साथ ही शंकू की छाया पूरे दिन सीधी रेखा पर गमन करती हुई दिखाई देगी। 21 मार्च से अगले छह माह यानी 22 सितंबर तक नाड़ीवलय यंत्र के उत्तरी गोलार्ध पर धूप रहेगी।