- उज्जैन में कल निकलेगी भगवान जगन्नाथ की ऐतिहासिक रथयात्रा, पहली बार अलग-अलग रथों पर होंगे जगन्नाथ, बलराम और सुभद्रा के दर्शन
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 13-07-2026
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 11-07-2026
- श्रावण में उज्जैन आने वाले हर श्रद्धालु का बनेगा डिजिटल रिकॉर्ड, सिंहस्थ-2028 की तैयारियों के लिए होगा देश का सबसे बड़ा सर्वे
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 10-07-2026
खतरों के बीच ऐसा त्याग:घर वालों को नहीं पता हम कोरोना से मृत लोगों की लाशें ढो रहे
जब लोग घरों में हैं तब 40 डिग्री तापमान में भी सुबह से रात तक संक्रमित शवों को उठाकर मोक्षधाम पहुंचाने की अगर कोई हिम्मत कर रहा है तो असल में कोरोना योद्धा वही है। शर्मनाक है कि जान दांव पर लगाने वाले ऐसे योद्धाओं की जिंदगी और उसके परिवार की चिंता नगर निगम काे नहीं है। मात्र 6 से 7 हजार रुपए वेतन में काम कर रहे इन कर्मचारियों को संक्रमण से बचाव के लिए जो किट दी जा रही है, वह दोयम दर्जे की है। शवों को उठाने, रखने में ही फट रही है। ऐसे में जिम्मेदार यह बताएं कि इससे संक्रमण कैसे रुकेगा।
मजबूरी ऐसी
निगम द्वारा सैनिटाइजर आदि उपलब्ध नहीं कराने के सवाल पर कर्मचारी बोले- हमें हमारे हाल पर छोड़ दो…आप हमारा फोटो छाप दोगे तो घरवाले घर से निकलने नहीं देंगे। लॉकडाउन में काम छूट गया है। भूख तो सबको रोज लगती है, झूठ बोलकर यह काम कर रहे हैं ताकि परिवार चला सका। हाथ जोड़ते हैं हमारा नाम या फोटो मत छापना।