- महाकाल मंदिर का नंदी हॉल बदलेगा रूप, 20 लाख की लागत से होगा सौंदर्यीकरण; सावन से पहले पूरा करने की तैयारी
- महाकाल मंदिर में भस्म आरती के नाम पर फिर ठगी, गुजरात की दो महिलाओं से 42 हजार रुपए वसूले; पुलिस ने शुरू की जांच
- शनिचरी अमावस्या पर उज्जैन के शनि मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, 24 घंटे में 1000 लीटर से ज्यादा तेल चढ़ा; घाटों से हटाए गए कपड़े और जूते-चप्पल
- “मैं पापा के साथ जाऊंगा…”: उज्जैन कोर्ट में मासूम की जिद के बाद पिता संग भैरवगढ़ जेल पहुंचा 4 साल का बच्चा
- बाबा महाकाल के दरबार में पहुंची भारतीय महिला क्रिकेट टीम, कप्तान हरमनप्रीत कौर समेत खिलाड़ियों ने भस्म आरती में लिया आशीर्वाद
खली बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग:10 से अधिक दमकल ने आग पर काबू पाया, 60 लाख का नुकसान
उज्जैन आगर रोड स्थित दाल मिल चौराहे पर सोमवार मंगलवार की दरमियानी रात कपास खली बनाने वाली फैक्ट्री भीषण आग लग गई। फैक्ट्री में देर रात लगी का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। आग इतनी भीषण थी की जेसीबी से दीवार तोड़कर आग पर काबू पाया गया। आग से करीब 60 लाख से अधिक का नुकसान होने की बात सामने आई है।
थाना चिमनगंज मंडी क्षेत्र में आगर रोड स्थित इंदिरा नगर के पास दाल मिल फैक्ट्री में खाली बनाने का कार्य किया जाता है। देर रात 1:30 बजे के आसपास प्रदीप इंटरप्राइजेस में शॉर्ट सर्किट के कारण अचानक आग लग गई आग लगने के बाद कर्मचारी ने चिमनगंज थाने पर सूचना दी और इसके बाद फायर ब्रिगेड को सूचित किया मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने आग बुझाने का कार्य शुरू किया लेकिन अंधेरा होने के कारण आग पर काबू पाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। आग इतनी भीषण थी की दमकल की 13 गाड़ियो को बुलाना पड़ा। आग की बड़ी बड़ी लपटों के कारण आग पर काबू पाने में 3 से 4 घंटे का वक्त लगा। दमकल ने फैक्ट्री के के शेड और दीवार को जेसीबी से तोड़कर आग पर काबू पाया। है। फैक्ट्री के संचालक प्रदीप राजानी ने बताया कि रात को आग की सुचना मिली,फैक्ट्री में खली बनाने का कार्य किया जाता है, केमिकल और खली बनाने में काम आने वाला कपास के बोरों में और केमिकल के कारण आग ने विकराल रूप ले लिया। करीब 60 लाख से अधिक का नुकसान हुआ है।