- उज्जैन में ऑनलाइन जुड़ा देश, मोनी तीर्थ आश्रम में हुआ “विशेष श्री बालाजी सर्व ग्रह दोष शांति यज्ञ”; हर्षानंद और संतों ने दी आहुतियां
- पीएम की अपील और सीएम के निर्देश के बाद उज्जैन प्रशासन की नई पहल, अब एक ही वाहन से सिंहस्थ निरीक्षण पर निकल रहे अधिकारी
- महाकाल की नगरी में भक्ति का महासागर: शेषनाग मुकुट और मुण्ड माला में नजर आए बाबा महाकाल
- बाबा महाकाल की शरण में पहुंचीं अभिनेत्री तमन्ना भाटिया, भस्म आरती में हुईं शामिल
- उज्जैन में बाबा महाकाल का अलौकिक श्रृंगार: भांग, चंदन और त्रिपुंड से सजे राजाधिराज, भस्म आरती में उमड़ी आस्था
खुदा की तरफ से मिला ईनाम, गले मिलकर दी ईद की मुबारकबाद
उज्जैन | ईद का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। मुख्य नमाज इंदिरानगर के समीप स्थित ईदगाह पर शहर काजी खलीकुर्र रहमान सा. ने अदा करवाई। नमाज होने के बाद जनप्रतिनिधि एवं अधिकारियों ने वहां पर पहुंचकर शहर काजी सहित मुस्लिमजनों को ईद की मुबारकबाद दी। रमजान माह में एक माह तक मुस्लिमजनों ने रोजे रखें। तीन-चार दिनों से शहर में ईद को देखते हुए खरीदारी की जा रही थी। मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्रों में भी दो-तीन दिनों से विशेष रूप से चहल-पहल बनी हुई है।
आज सुबह से मुस्लिमजन ईदगाह पहुंचे और उन्होंने ईद की नमाज अदा की। उसके बाद एक-दूसरे के गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। शहर की अन्य मस्जिदों में भी अलग-अलग समय में नमाज अदा की गई। शहर में ईद को लेकर विशेष उल्लास छाया हुआ है।