- 40° के पार तापमान, फिर भी नहीं थमी आस्था: महाकाल में रोज 1 लाख से ज्यादा श्रद्धालु; पहली बार महाकाल लोक में शुरू हुआ फोगिंग सिस्टम
- उज्जैन की 5 माह की बच्ची SMA-1 से जूझ रही: 15 करोड़ के इंजेक्शन के लिए जंग, सोनू सूद ने बढ़ाया हाथ; भोपाल एम्स में चल रहा इलाज
- 15 साल पहले खत्म हो चुकी थी लीज; हाईकोर्ट से स्टे हटते ही UDA का एक्शन, बेगमबाग में 5 मकान तोड़े; अब तक 30 से ज्यादा निर्माण हटाए जा चुके
- महाकाल मंदिर में तड़के भस्म आरती: स्वस्ति वाचन के बाद खुले पट, पंचामृत अभिषेक के बाद पुष्पों से दिव्य श्रृंगार
- सप्तसागर विकास को गति देने के निर्देश: निगम आयुक्त ने चार प्रमुख जलाशयों का किया निरीक्षण, गहरीकरण-सौंदर्यीकरण पर जोर
खून से लथपथ मिला शव:उज्जैन में प्रॉपर्टी ब्रोकर की चाकुओं से गोदकर हत्या
उज्जैन में युवक की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई। बंद कमरे में उसका शव मिला है। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि हत्या करीब 12 से 15 घंटे पहले हुई है। प्रॉपर्टी का विवाद सामने आ रहा है। पुलिस छानबीन में जुटी है। SP सत्येंद्र कुमार शुक्ल समेत कई अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया है। कृष्णपाल का कातिल ने बहुत ही बेरहमी से कत्ल किया है। पूरी शरीर पर चाकू के 16 घाव मिले हैं। जो चार से छह इंच् तक गहरे हैं।
मिली जानकारी के अनुसार, उज्जैन फ्रीगंज एरिया में रहने वाला कृष्णपाल सिंह राठौड़ उर्फ छोटे सरकार पिता भरत सिंह प्रॉपर्टी का धंधा करता था। सोमवार को उसका शव नानाखेड़ा थानाक्षेत्र स्थित सी-21 मॉल के बगल अभिषेक नगर कॉलोनी के एक मकान में मिला। मकान का गेट बंद था। कमरे में भी ताला लगा हुआ था। पुलिस को खबर मिली तो ताला तोड़कर घर में घुसी। जहां कमरे में खून से लथपथ उसका शव मिला। पुलिस के मुताबिक उसकी कई लोगों से दुश्मनी होना पता चला है। सभी बिन्दुओं पर जांच शुरू कर दी गई है। मृतक के गले से सोने की चेन, अंगूठी गायब है। एसपी सत्येंद्र कुमार शुक्ल ने बताया कि घटनास्थल से काफी अहम सुराग मिले हैं। जल्द ही कातिल पकड़ लिए जाएंगे।
रविवार रात 11 बजे घर से निकला था कृष्णपाल, सोमवार को कमरे में खून से लथपथ नग्न अवस्था में मिला शव
मृतक कृष्णपाल रविवार रात 11 बजे घर से निकला था। पत्नी ने खाना खाने के लिए कहा तो बोला- एक क्लाइंट से मिलकर आ रहा हूं। मोबाइल फोन पर ‘दादा गुरुद्वारे पर मिलता हूं’ बोलते हुए वह घर से निकल गया। मां ने रोते हुए लोगों से बताया कि काले रंग का पठानी सूट पहने था। रविवार दोपहर में ही उसने नानाखेड़ा इलाके में एक बारबार शॉप पर सिर मुंडवाया था। पुलिस की जांच में पता चला कि रात 11 बजे कृष्णपाल फोन पर जिससे बात करते हुए घर से निकला था वह उसका जिगरी दोस्त सलमान से था। सलमान ने पुलिस की पूछताछ में यह बात स्वीकार की है। सलमान ने पुलिस को बताया कि कृष्णपाल से मिलने की बात हुई लेकिन वह मिला नहीं। उसने बताया कि कृष्णपाल किसी पार्टी में जाने की बात कह रहा था।
ताला तोड़कर घर में घुसा था सलमान, कमरे का नजारा देख निकली चीख
सलमान ने पुलिस को बताया कि सोमवार सुबह जब मैंने कृष्णपाल को कॉल लगाया तो फोन स्विच ऑफ था। उसके बाद कई बार कॉल किया तो हर बार बंद मिला। दोपहर तक कई बार फोन लगाने के बाद भी जब उससे फोन स्विच ऑन नहीं हुआ तो मैं अभिषेक नगर स्थित मकान नंबर 3/1 (इस मकान को अभिषेक ने इंदौर की मधु जैन से किराए पर लिया है) में गया। घर का ताला तोड़कर अंदर घुसा। घर के आखिरी कमरे में फर्श पर खून ही खून फैला था। कृष्णपाल खून से लथपथ नग्न अवस्था में मृत हालत में पड़ा था। कमरे का नजारा देख मेरी चीख निकल गई। उसके बाद फौरन पुलिस को खबर की।
सलमान को तीन घंटे तक पूछताछ के बाद छोड़ा
सीएसपी वंदना चौहान और थाना प्रभारी ओपी अहीर ने सलमान से थाने में करीब तीन घंटे तक पूछताछ की। पूरी डिटेल लेने के बाद उसे घर जाने दिया।
इंदौर की मधु जैन और मनीषा जैन भी पुलिस के राडार में
पुलिस की जांच में इंदौर निवासी मां-बेटी मधु जैन और मनीषा जैन भी हैं। पुलिस ने बताया कि दो मार्च 2019 को मनीषा जैन ने अपनी मां मधु के खिलाफ मारपीट करने और घर से निकालने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इससे पहले फरवरी महीने में मधु जैन ने बेटी मनीषा और उसके दोस्त कृष्णपाल उर्फ युवराज के खिलाफ मारपीट का केस दर्ज कराया था। दरअसल, मृतक कृष्णपाल की मनीषा से दोस्ती थी। जो उसकी मां मधु को पसंद नहीं थी।