- महाकाल मंदिर पहुंचे सुनंदा शर्मा और मनीष मल्होत्रा: नंदी हॉल से किए दर्शन, लिया आशीर्वाद
- एक्ट्रेस सारा अर्जुन ने महाकाल में की भस्म आरती: सुबह 4 बजे पहुंचीं, 2 घंटे तक रहीं शामिल
- श्री महाकालेश्वर मंदिर में तड़के भस्म आरती, दिव्य श्रृंगार के साथ हुए बाबा महाकाल के दर्शन; आरती में शामिल हुए हजारों श्रद्धालु
- पंचकोशी यात्रा 12 अप्रैल से: 2 दिन पहले ही उज्जैन पहुंचने लगे श्रद्धालु, हर साल 2-3 लाख की भागीदारी
- महाकाल मंदिर में तड़के भस्म आरती: पंचामृत अभिषेक के बाद हुआ दिव्य श्रृंगार, गूंजी ‘जय श्री महाकाल’
खेल एवं युवा कल्याण तथा धार्मिक न्यास एवं धर्मस्च मंत्री श्रीमती सिंधिया ने बाबा महाकाल की पूजा अर्चना की
म.प्र. शासन की खेल एवं युवा कल्याण, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री श्रीमती यशोधराराजे सिंधिया ने आज 21 दिसम्बर बुधवार को प्रातः श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचकर भगवान श्री महाकाल के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। पूजा-अर्चना पं.आशिष पुजारी, पं.संजय पुजारी आदि ने सम्पन्न करवाई। श्रीमती सिंधिया ने पूजा-अर्चना के बाद पं.घनश्याम पुजारी से भेंट करने के बाद श्री मारूतिनन्दन हनुमान जी के दर्शन किये । तत्पश्चात श्री साक्षी गोपाल जी के दर्शन किये।
मंत्री श्रीमती सिंधिया ने देश-प्रदेश की जनता की मंगलकामना की। श्रीमती सिंधिया का श्री महाकाल मंदिर के नंदी मण्डपम् में प्रभारी प्रशासक श्री अवधेश शर्मा एवं सहायक प्रशासक सुश्री प्रीति चौहान ने मंदिर समिति की ओर से दुशाला एवं प्रसाद भेंट कर सम्मान किया। इस अवसर पर उन्होंने प्रसाद के पैकेट पर ब्रेललिपी का अवलोकन किया और लड्डू प्रसादी की जानकारी प्राप्त की। श्रीमती सिंधिया ने इस दौरान प्रभारी प्रशासक से कहा कि अगर कोई दर्शनार्थी नगद राशि न देतें हुए अन्नदान करना चाहे तो उसके लिए भी हमें प्रयास किये जाना चाहिए क्योकि, हमारा देश एवं प्रदेश कृषि प्रधान है।