- एक्ट्रेस कावेरी प्रियम ने महाकाल की भस्म आरती में की पूजा: बोलीं- यहां की ऊर्जा अद्भुत, 3 साल से आ रहीं उज्जैन!
- स्वस्ति वाचन से खुले पट; भांग-चंदन और पुष्पों से हुआ दिव्य श्रृंगार, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़
- महाकाल की भस्म आरती में केंद्रीय मंत्री और क्रिकेटर पहुंचे: धर्मेंद्र प्रधान-उमेश यादव ने किया जलाभिषेक, दोनों ने लिया भगवान का आशीर्वाद
- 21 दिन बाद पहुंचा कनाडा में मारे गए छात्र गुरकीरत का पार्थिव शरीर: CM मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि, सरकार ने उठाया 40-50 लाख का खर्च
- महाकाल पर आज से शीतल जलधारा शुरू, 29 जून तक निरंतर चलेगी शीतल धारा
गड्ढे में बाइक जाते ही पीछे बैठा युवक उछलकर गिरा, मौत
उज्जैन। अपनी बहन से अस्पताल में मिलकर दोस्त के साथ गांव लौट रहे युवक की बाइक गड्डे में उतर गई जिस कारण पीछे बैठा युवक उछला और जमीन पर गिरने के बाद उसकी मौत हो गई। घट्टिया पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पीएम कराया है। विनोद पिता बालू 35 वर्ष निवासी नलखेड़ा अपने दोस्त खण्डेलवाल के साथ बाइक पर बैठकर निजी अस्पताल में भर्ती बहन कांता से मिलने उज्जैन आया था। यहां से लौटते समय खण्डेलवाल बाइक चला रहा था और विनोद पीछे बैठा था इसी दौरान लवखेड़ी के समीप बाइक गहरे गड्ढे में उतर गई। पीछे बैठा विनोद उछलकर जमीन पर गिरा। उसके सिर में गंभीर चोंट लगने के कारण विनोद की मृत्यु हो गई। घट्टिया पुलिस ने परिजनों की आशंका पर विनोद के दोस्त खण्डेलवाल को थाने में बैठाकर पूछताछ शुरू की है।