- उज्जैन में फिरोजिया ट्रॉफी फाइनल देखने पहुंचे CM मोहन यादव: विजेता को ₹1 लाख, उपविजेता को ₹51 हजार अतिरिक्त इनाम
- सिंहस्थ 2028 से पहले उज्जैन को नई सौगात: CM मोहन यादव ने 18 करोड़ की सड़क का किया लोकार्पण, कहा - सिंहस्थ 2028 को ध्यान में रखकर हो रहा विकास
- अक्षय तृतीया पर ‘राम’ नाम के बेलपत्र से सजे महाकाल: तड़के पट खुलते ही गूंज उठा ‘जय श्री महाकाल’, भस्म अर्पण के बाद भक्तों को मिले दिव्य दर्शन!
- फिल्म निर्माता Vinod Bhanushali महाकाल दर्शन को पहुंचे, दर्शन के बाद नए प्रोजेक्ट्स की घोषणा कि; टीम ने शुरू किया लोकेशन सर्वे
- अक्षय तृतीया पर 112 जोड़ों का सामूहिक विवाह-निकाह:कार्तिक मेला ग्राउंड में आयोजन, CM मोहन यादव देंगे आशीर्वाद
गाइडलाइन कर दी साइडलाइन:उज्जैन में 108 साल के बुजुर्ग की तेरहवीं में 200 लोगों का बुलाया
कोरोना संक्रमण की बेकाबू रफ़्तार और रोजाना मरीजों की हो रही मौतों के बाद भी कुछ लोग खुद के साथ साथ दूसरों की जिंदगी को भी खतरे में डाल रहे है। उज्जैन में जिला प्रशासन ने 20 अप्रैल से ही सार्वजनिक कार्यक्रम पर प्रतिबंध लगा रखा है। इसके बावजूद भी गोला मंडी स्थित माहेश्वरी धर्मशाला में 108 वर्षीय मृतक गोपीकिशन यादव की तेरहवीं का कार्यक्रम चल रहा था। यही नहीं इस कार्यक्रम में 200 से अधिक लोगों को बुलाया गया था। पुलिस को देख सब भाग गए। अब यह खाना गरीबों में बंटवाएगा।
सभी के लिए खाने का इंतजाम भी सामान्य दिनों की तरह ही किया गया था। इस आयोजन की जानकारी पुलिस तक पहुंच गई। इसके बाद पुलिस और तहसीलदार ने पहुंच कर कार्यक्रम को रुकवा दिया। पुलिस के पहुंचते ही खाना खा रहे लोग भाग खड़े हुए।
सीएसपी पल्लवी शुक्ला ने बताया कि कार्यक्रम में 200 लोगों के मौजूद होने की सूचना पर माहेश्वरी धर्मशाला आए तो यहां बड़ी संख्या में लोग मिले है जो फिलहाल भाग गए है। प्रतिबन्ध के बावजूद भी आयोजन चल रह था। आयोजक महेश यादव के खिलाफ धारा 188 ,269 , 270 में मामला दर्ज किया गया है।
तहसीलदार श्रीकांत शर्मा ने बताया माहेश्वरी धर्मशाला को सील किया जा रहा है। आयोजन में बचा हुआ खाना, हम गरीबों में बंटवा देंगे। आयोजन में कांग्रेस नेता और नगर निगम के पूर्व सभापति आजाद यादव भी मौजूद थे।