- उज्जैन में ‘स्कूल चलें हम’ अभियान की शुरुआत: तिलक लगाकर बच्चों का हुआ स्वागत, प्रवेश उत्सव में बांटी किताबें और साइकिल; कलेक्टर सहित अधिकारी पहुंचे स्कूल
- महाकाल के दरबार में बॉलीवुड सितारे: अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ और डिंपल कपाड़िया ने किए दर्शन, नंदी के कान में कही मनोकामना
- वीरभद्र के कान में स्वस्ति वाचन के साथ शुरू हुई भस्म आरती: पंचामृत अभिषेक और भस्म अर्पण से साकार हुए महाकाल, बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालु!
- उज्जैन में महावीर जयंती पर भव्य शोभायात्रा: हजारों श्रद्धालु हुए शामिल, गूंजे ‘वीर प्रभु महावीर’ के जयकारे
- शेषनाग मुकुट और मोगरे के फूलों से सजे बाबा, भस्म आरती में दिखा दिव्य और अलौकिक स्वरूप
गुरुवार भस्म आरती दर्शन:त्रिशूल, त्रिपुंड और आभूषण अर्पित कर भगवान महाकाल का श्रृंगार
सावन माह के तीसरे दिन गुरुवार को विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में तड़के 3 बजे भस्म आरती के दौरान मंदिर के कपाट खोले गए। भगवान की कर्पूर आरती के बाद जल से भगवान महाकाल का अभिषेक किया। दूध, दही, घी, शहद, शक्कर, फलों के रस से पंचामृत पूजन किया गया। त्रिशूल, त्रिपुंड और आभूषण अर्पित कर भगवान महाकाल का श्रृंगार किया गया।
बाबा महाकाल का भांग चन्दन ड्रायफ्रूट से दिव्य श्रृंगार किया गया। सावन माह में महाकाल को बेलपत्र और जल चढ़ाने का अपना महत्व है। भगवान महाकाल को भस्म और रजत का त्रिपुण्ड, त्रिशूल अर्पित किया गया, शेषनाग का रजत मुकुट रजत की मुण्डमाल और रुद्राक्ष की माला के साथ साथ सुगन्धित पुष्प से बनी फूलों की माला धारण की भगवान महाकाल ने।
मोगरे और गुलाब के सुगंधित पुष्प सहित फल और मिष्ठान का भोग लगाया। भस्म आरती में बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने बाबा महाकाल का आशीर्वाद लिया। महा निर्वाणी अखाड़े की और से भगवान महाकाल को भस्म अर्पित की गयी। मान्यता है की भस्म अर्पित करने के बाद भगवान निराकार से साकार रूप में दर्शन देते है।