- भस्म आरती: बाबा महाकाल ने गणेश स्वरूप में दिए भक्तों को दर्शन, चारों ओर जय श्री महाकाल की गूंज हुई गुंजामान
- उज्जैन की निकिता पोरवाल ने फेमिना मिस इंडिया 2024 का खिताब जीता, अब मिस वर्ल्ड में भारत का करेंगी प्रतिनिधित्व ; फेमिना मिस इंडिया मध्यप्रदेश की विनर रह चुकी हैं निकिता
- भस्म आरती: वैष्णव तिलक, मोर पंख मुकुट से किया गया बाबा महाकाल का दिव्य श्रृंगार!
- कार्तिक कृष्ण प्रतिपदा से भगवान महाकाल की दिनचर्या में होगा परिवर्तन, भगवान की तीन आरतियों का बदला जाएगा समय
- शरद पूर्णिमा पर्व: माता लक्ष्मी की जाती है विशेष पूजा, चंद्रमा सोलह कलाओं से पूर्ण होकर रातभर करता है अमृत की वर्षा
गुरुवार भस्म आरती दर्शन:भगवान महाकाल ने त्रिनेत्र धारण कर राजा स्वरूप में दर्शन दिए
बारह ज्योतिर्लिंगों में से एक विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में गुरुवार तड़के 4 बजे मंदिर के कपाट खोले गए। इसके पश्चात भगवान महाकाल को जल से स्नान कराया गया। इसके बाद पण्डे-पुजारियों ने दूध, दही, घी, शहद फलों के रस से बने पंचामृत से बाबा महाकाल का अभिषेक पूजन किया। भगवान महाकाल ने मस्तक पर अबीर से चंद्र के साथ चंदन का तिलक लगाकर त्रिनेत्र धारण कर मोगरे के सुगंधित पुष्प अर्पित कर राजा स्वरूप श्रृंगार किया गया।
भस्म आरती के दौरान महाकाल का भांग,चन्दन,सिंदूर और आभूषणों से श्रृंगार किया गया। मस्तक पर चन्दन का तिलक और सिर पर शेषनाग का रजत मुकुट धारण कर रजत की मुंडमाला और रजत जड़ी रुद्राक्ष की माला के साथ साथ सुगन्धित पुष्प से बनी फूलों की माला अर्पित की गयी।
फल और मिष्ठान का भोग लगाया। भस्म आरती में बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने बाबा महाकाल का आशीर्वाद लिया। महा निर्वाणी अखाड़े की और से भगवान महाकाल को भस्म अर्पित की गयी।