- फिल्म निर्माता Vinod Bhanushali महाकाल दर्शन को पहुंचे, दर्शन के बाद नए प्रोजेक्ट्स की घोषणा कि; टीम ने शुरू किया लोकेशन सर्वे
- अक्षय तृतीया पर 112 जोड़ों का सामूहिक विवाह-निकाह:कार्तिक मेला ग्राउंड में आयोजन, CM मोहन यादव देंगे आशीर्वाद
- महाकाल मंदिर में विधि-विधान से भस्म आरती, वीरभद्र जी को स्वस्ति वाचन के साथ खुले पट; बाबा का रजत मुकुट से हुआ श्रृंगार
- उज्जैन महाकाल मंदिर में अलौकिक सुबह: चांदी के पट खुले, भस्म आरती में गूंजा ‘जय श्री महाकाल’
- महाकाल मंदिर में भस्म आरती: पंचामृत अभिषेक के बाद भस्म चढ़ी, गूंजा ‘जय श्री महाकाल’
गुरु की रोटी : देशभर से दो हजार किन्नर आए, दोपहर में जुलूस
उज्जैन | कला बुआ नायक अपने गुरु की रोटी (भंडारा) का आयोजन कर रही है और इसके लिए देशभर के दो हजार से अधिक किन्नर आए हुए हैं। आज दोपहर में किन्नर जुलूस निकालेंगे। शाम को खिचड़ी रस्म के साथ गुरु को आदरांजलि दी जाएगी।
कलाबाई नायक नरवर झाला ने बताया हम अपने भंडारे के लिए सामथ्र्य अनुरूप क्षेत्र, प्रांत व देश के किन्नरों को आमंत्रित करते हैं। यहां नागझिरी पर पांडाल में रस्म अदायगी जारी है। विशेष रूप से गुरु रोटी के अवसर पर मामेरा पहनते हैं। रात को नृत्य से गुरु को आदरांजलि दी जाती है।
यहां मुख्य रूप से कशिशबाई किन्नर, शकीलाबाई नायक कार्तिकचौक, रेखाबाई नायक खाचरौद, बबीताबाई नायक गौतमपुरा, हसीना नायक दलोदा, ज्योति नायक नीमच, मंजू नायक भौंरासा, तेजुबाई नायक उज्जैन, रेखाबाई नायक बीकानेर, किरण बुआ ब्यावरा, रेखा बुआ गंगराल, नेहा बुआ किन्नर नरवर सहित किन्नर अपने यजमानों के लिए यहां स्थापित माता मंदिर में दुआ भी करते हैं। सम्मेलन १० जनवरी तक चलेगा।
काजू-किशमिश से तौला: इससे पहले नरवर में चाक पूजन का जुलूस निकाला जिसमें कलाबाई नायक को काजू-किशमिश से तौला।