- उज्जैन में त्योहारों से पहले पुलिस का फ्लैग मार्च, टावर चौक से नीलगंगा तक निकला मार्च; होली, रंगपंचमी और रमजान के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी
- महाकाल में तड़के भस्म आरती, स्वस्ति वाचन के बाद खुले चांदी के पट: पंचामृत अभिषेक, रजत मुकुट-त्रिपुण्ड से दिव्य श्रृंगार; “जय श्री महाकाल” के जयघोष से गूंजा मंदिर
- उज्जैन में मंदिर क्षेत्र के पास युवक से मारपीट: युवती के साथ होटल जा रहा था, बजरंग दल ने रोका; मोबाइल में अश्लील फोटो-वीडियो होने का आरोप, पुलिस ने जब्त किया फोन
- महाकाल मंदिर में तड़के भस्म आरती, स्वस्ति वाचन के बाद खुले चांदी के पट: रजत मुकुट, त्रिपुण्ड और पुष्पमालाओं से सजे बाबा, “जय श्री महाकाल” से गूंजा परिसर
- एमपी बजट 2026-27: सिंहस्थ के लिए 13,851 करोड़ का प्रस्ताव, उज्जैन में 3,060 करोड़ के नए विकास कार्य; 4.38 लाख करोड़ के कुल बजट में सिंहस्थ और इंफ्रास्ट्रक्चर पर विशेष फोकस
गुरु पूर्णिमा उत्सव / 35 वरिष्ठ तीर्थ पुरोहितों का घर जाकर सम्मान
उज्जैन. गुरु पूर्णिमा पर रविवार को शहर में विभिन्न स्थानों पर गुरु पूजन के कार्यक्रम हुए। गुरु भक्तों ने पाद प्रक्षालन कर गुरुजनों से आशीर्वाद लिया। रामघाट तीर्थ पुरोहित सभा अवंतिकापुरी, श्री क्षेत्र पंडा समिति, अभा तीर्थ पुरोहित महासभा, तीर्थ पुरोहित महासंघ व ब्राह्मण समाज तीर्थ इकाई के संयुक्त तत्वावधान में 35 वरिष्ठ तीर्थ पुरोहितों का सम्मान किया गया। पं. यश जोशी ने बताया अवंतिका तीर्थ की वैदिक पंरपरा को देश-विदेश तक पहुंचाने वाले वरिष्ठ तीर्थ पुरोहितों का सम्मान किया गया। सभी वरिष्ठ, वयोवृद्ध तीर्थपुरोहितों के निवास पर जाकर अभिनंदन पत्र, माला व भगवा दुपट्टा ओढ़ाकर सम्मानित किया। इस दौरान पं. मोहन त्रिवेदी, पं. अमर डब्बावाला, पं. गौरव उपाध्याय, पं. योगेश हाड़ा, पं. वेदप्रकाश त्रिवेदी, पं. शिवशंकर भट्ट, पं. सुरेंद्र चतुर्वेदी, मौज्ूद थे।
महंत विनीत गिरिजी व स्वामी रंगनाथाचार्यजी का पाद पूजन, मां शिप्रा का दुग्धाभिषेक
अवंतिकापुरी श्री तीर्थ पुरोहित महासभा के तत्वावधान में रामघाट पर कार्यक्रम हुआ। महानिर्वाणी अखाड़ा श्री महाकालेश्वर मंदिर पीठ के गादीपति महंत विनीत गिरिजी महाराज व रामानुजकोट के पीठाधीश्वर स्वामी रंगनाथाचार्यजी महाराज के सान्निध्य व पांच ब्राह्मणों के आचार्यत्व में मां शिप्रा का दुग्धाभिषेक किया गया। पं. सुयोग शास्त्री के अनुसार दुग्धाभिषेक के बाद महासभा की ओर से महंतश्री व स्वामीजी के पाद प्रक्षालन कर साफा बांध व शाल, श्रीफल भेंट कर गुरु वंदना की गई। अध्यक्षता पं.अम्रतेष त्रिवेदी ने की। शुभम त्रिवेदी डब्बेवाला, वेदांत व्यास, अजय जोशी कुंडवाला, अतुल पांडे मौजूद थे।
श्री कुचैरा भैरवनाथ मंदिर में 51 दीपों से महाआरती
श्री कुचैरा भैरवनाथ मंदिर पर गुरु पूर्णिमा उत्सव मनाया। शासकीय पुजारी दुर्गा गेहलोत के अनुसार विशिष्ट द्रव्यों से अभिषेक पूजन कर दुग्धाभिषेक किया। भैरव चालीसा, भैरवाष्टक, भैरव स्तुति, भैरवाष्टोत्तर शमनामावली का पाठ भी किया। दोपहर में विशेष श्रृंगार कर 51 दीपों से महाआरती की गई।
योग भवन में किया योग गुरु मालाकार का सम्मान
विष्णु सागर योग मंडली ने योग गुरु श्री मालाकार सम्मान कर उनका आशीर्वाद लिया। विपिन गोदा ने बताया गुरुजी वर्षों से विष्णु सागर वाटिका के योग भवन में योग की शिक्षा दे रहे हैं। विपिन गाेधा, शिरीष मालवीया, गोपाल शर्मा, लोकेश जैन, मनोज चौरसिया राजकुमार जटिया, प्रदीप नागर मौजूद थे।
अन्नक्षेत्र परिसर में भक्तों ने किया महामंडलेश्वर विश्वात्मानंद सरस्वती महाराज के स्वरूप का पूजन
श्री महाकालेश्वर अन्नक्षेत्र परिसर में भक्तों ने महामंडलेश्वर स्वामी विश्वात्मानंद सरस्वती महाराज के स्वरूप व चरण पादुका का पूजन किया। अजीत मंगलम ने बताया गुरु स्वरूप व पादुका का पूजन कर हनुमान चालीसा का पाठ व महाआरती की। पवन अग्रवाल, कृष्णवल्लभ शर्मा, कैलाश गोस्वामी, पं. हितेश शुक्ल, नितिन शर्मा, स्वाति, कविता, आदित्य मंगलम मौजूद थे।