- महाकाल मंदिर का नंदी हॉल बदलेगा रूप, 20 लाख की लागत से होगा सौंदर्यीकरण; सावन से पहले पूरा करने की तैयारी
- महाकाल मंदिर में भस्म आरती के नाम पर फिर ठगी, गुजरात की दो महिलाओं से 42 हजार रुपए वसूले; पुलिस ने शुरू की जांच
- शनिचरी अमावस्या पर उज्जैन के शनि मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, 24 घंटे में 1000 लीटर से ज्यादा तेल चढ़ा; घाटों से हटाए गए कपड़े और जूते-चप्पल
- “मैं पापा के साथ जाऊंगा…”: उज्जैन कोर्ट में मासूम की जिद के बाद पिता संग भैरवगढ़ जेल पहुंचा 4 साल का बच्चा
- बाबा महाकाल के दरबार में पहुंची भारतीय महिला क्रिकेट टीम, कप्तान हरमनप्रीत कौर समेत खिलाड़ियों ने भस्म आरती में लिया आशीर्वाद
गुलाब हत्याकांड की गुत्थी सुलझी
उज्जैन के चिमनगंज थाना क्षेत्र में 22 नवम्बर की रात को हुए अंधेक़त्ल का खुलासा हो गया है | हत्या का आरोपी मृतक का जीजा ही निकला | जीजा ने साले के व्यवहार से परेशान होकर उसी जघन्य हत्या कर दी | हत्यारे जीजा ने 22 वार चाकू से किये और गला दबा दिया |उज्जैन के चिमनगंज थाना पुलिस को 23 नवम्बर की सुबह चक कमेड इलाके में खून से सनी लाश मिलने की सूचना लगी थी |
मृतक के शरीर पर दो दर्जन वार चाकू के थे और गले पर भी फंदे के निशान थे | जिसे देख पुलिस ने हत्या में दो से तीन लोगो के होने का अनुमान लगाया था |
मोके पर खून के निशान नहीं होने के चलते पुलिस ने घटना स्थल बदलने की आशंका जताई थी | पुलिस ने हत्या काण्ड के मामले की गुत्थी सुलझा ली है | हत्याकाण्ड का आरोपी मृतक गुलाब भोई के सगा जीजा आनद ही निकला | गुलाब शराब का आदि था और आए दिन अपने जीजा आनंद के साथ गाली गलोच किया करता था |
गुलाब की आदत से परेशान होकर जीजा ने उसे रास्ते से हटाने का प्लान बनाया और 22 नवम्बर की रात साले को शराब पिलाने के बहाने लेकर गया और सुनसान खेत में मौत के घाट उतार दिया | पुलिस ने मृतक के जीजा को हिरासत में लेकर उसके पास से हत्या में प्रयुक्त हथियार बरामद कर लिया है