- मानसून सत्र का समापन: मुख्यमंत्री ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां, विकास और जनकल्याण पर दिया विशेष जोर
- VIDEO: इंस्टाग्राम दोस्ती से शुरू हुआ हनीट्रैप का खेल, बेटे को छुड़ाने पिता पहुंचे; अश्लील वीडियो बनाकर 26 लाख की फिरौती मांगने वाले गिरोह का खुलासा
- महाकाल की पहली सवारी को लेकर प्रशासन की तैयारी तेज, 30 जुलाई तक पूरे होंगे मार्ग विकास कार्य
- महाकाल की भस्म आरती में पहुंचीं टीवी एक्ट्रेस रूपाली गांगुली, नंदी हॉल में बैठकर किए बाबा के दर्शन, बोलीं- महाकाल की कृपा से हूं यहां तक
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 23-07-2026
गेहूं से भरे ट्रक ने कार को मारी जोरदार टक्कर, 1 युवक की मौत
उज्जैन के इंगोरिया रोड़ पर ग्राम बलेड़ी के पास हादसा
कार से अजमेर उर्स में जा रहे थे 7 दोस्त
उज्जैन। अजमेर उर्स में जा रहे इंदौर के युवकों की कार को गेहूं से भरे ट्रक ने बीती रात करीब 1 बजे बलेड़ी रोड़ से आगे गौतमपुरा मार्ग पर जोरदार टक्कर मार दी। दुर्घटना में एक युवक की मृत्यु हो गई जबकि 6 दोस्त घायल हुए हैं जिनमें से 3 की हालत गंभीर होने पर उन्हें इंदौर रैफर किया गया है।
आबिद पिता मो. मुस्लिम 26 वर्ष निवासी खान कालोनी महू अपने दोस्त समीर पिता मोहसिन 27 वर्ष निवासी चंदन नगर इंदौर, मोहसिन पिता मुबारिक 27 वर्ष निवासी जूना रिसाला इंदौर, सामथ पिता मेहमूद 27 वर्ष निवासी चंदन नगर, अशरफ, मुबारिक और समीर पिता अब्दुल्ला के साथ अजमेर में आयोजित उर्स में शामिल होने के लिये इंडिका कार से जा रहे थे।
रात करीब 1 बजे बलेड़ी रोड़ इंगोरिया से आगे गेहूं से भरे ट्रक क्रमांक एमपी 09 एचजी 1554 ने कार में सामने से जोरदार टक्कर मार दी। दुर्घटना में आबिद की मृत्यु हो गई जबकि 6 दोस्त घायल हो गये जिन्हें इंगोरिया पुलिस ने जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया।
यहां 3 युवकों की हालत गंभीर होने पर उन्हें इंदौर रैफर किया गया। पुलिस ने बताया कि आबिद खाना बनाने का काम करता था। उसकी जेब से मिले विजिटिंग कार्ड से परिजनों को सूचना दी।