- मानसून सत्र का समापन: मुख्यमंत्री ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां, विकास और जनकल्याण पर दिया विशेष जोर
- VIDEO: इंस्टाग्राम दोस्ती से शुरू हुआ हनीट्रैप का खेल, बेटे को छुड़ाने पिता पहुंचे; अश्लील वीडियो बनाकर 26 लाख की फिरौती मांगने वाले गिरोह का खुलासा
- महाकाल की पहली सवारी को लेकर प्रशासन की तैयारी तेज, 30 जुलाई तक पूरे होंगे मार्ग विकास कार्य
- महाकाल की भस्म आरती में पहुंचीं टीवी एक्ट्रेस रूपाली गांगुली, नंदी हॉल में बैठकर किए बाबा के दर्शन, बोलीं- महाकाल की कृपा से हूं यहां तक
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 23-07-2026
गोंदिया ट्रेंचिंग ग्राउंड मामला: भाजपा ने टॉवर पर प्रदर्शन कर दिया ज्ञापन
विधायक बोले फैल रहीं बीमारियां, हो रही मौत
ट्रेंचिंग ग्राउंड के साथ ही शहर की समस्याओं को लेकर सोमवार को भाजपा ने टॉवर पर प्रदर्शन कर कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा। इस दौरान सभा में विधायक डॉ. मोहन यादव ने कहा ट्रेचिंग ग्राउंड के कारण गोंदिया क्षेत्र में घातक बीमारियां फैलने से लोगों की मौतें हो रही हैं।
शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रों की विभिन्न समस्याओं को लेकर भाजपा ने टॉवर पर प्रदर्शन किया। सभा में विधायक यादव ने कहा गोंदिया स्थित ट्रेंचिंग ग्राउंड के कारण कई गांव घातक एवं संक्रमित बीमारी से प्रभावित हो रहे हैं।
दर्जनों ग्रामवासी काल का ग्रास बन चुके हैं और हालात अब भी विकराल बने हुए हं। डॉ. यादव ने प्रशासन से इसे तत्काल हटाने और बायोमाइनिंग मशीन की निविदा के लिए चुनाव आयोग से मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए अनुमति देने की मांग क जिससे ग्रामीणों को नारकीय जीवन से छुटकारा मिल सके।
शहरी समस्याओं पर भी सवाल
विधायक यादव ने कहा की शहरी क्षेत्र मे टाटा व तापी कंपनी ने बेतरतीब सड़कों को खोद दी लेकिन मलबा नहीं हटाया। नतीजतन लोगों का घरों के बाहर निकलना मुश्किल हो गया है और आए दिन दुर्घटना में लोग घायल हो रहे हैं। हादसों के बाजवूद प्रशासन मौन है।
सभा में जिले के अन्य नेताओं ने भी समस्याओं पर ध्यान दिलाने के साथ ही केंद्र सरकार के उल्लेखनीय कार्य बताए। अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष विवेक जोशी ने ज्ञापन वाचन कर कलेक्टर के प्रतिनिधि को सौंपा।
सभा में मुकेश टटवाल, डॉ. प्रभुलाल जाटवा, अशोक कटारिया, करण सिंह आंजना, महेंद्र रघुवंशी, रमेश वर्मा, अंबरीश तिवारी, गौरव तोमर मौजूद थे। संचालन संजय अग्रवाल ने किया। आभार आनंद खिची ने माना।