- एक्ट्रेस कावेरी प्रियम ने महाकाल की भस्म आरती में की पूजा: बोलीं- यहां की ऊर्जा अद्भुत, 3 साल से आ रहीं उज्जैन!
- स्वस्ति वाचन से खुले पट; भांग-चंदन और पुष्पों से हुआ दिव्य श्रृंगार, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़
- महाकाल की भस्म आरती में केंद्रीय मंत्री और क्रिकेटर पहुंचे: धर्मेंद्र प्रधान-उमेश यादव ने किया जलाभिषेक, दोनों ने लिया भगवान का आशीर्वाद
- 21 दिन बाद पहुंचा कनाडा में मारे गए छात्र गुरकीरत का पार्थिव शरीर: CM मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि, सरकार ने उठाया 40-50 लाख का खर्च
- महाकाल पर आज से शीतल जलधारा शुरू, 29 जून तक निरंतर चलेगी शीतल धारा
ग्यारहमुखी हनुमान मंदिर के पुजारी पर मारपीट का आरोप
गयाकोटा मंदिर के पास स्थित ग्यारहमुखी हनुमान मंदिर के पुजारी पर डॉक्टर द्वारा मारपीट व मां के साथ अभद्रता की शिकायत चिमनगंज थाने में करने के बाद पुलिस बल मौके पर पहुंचा। हालांकि डॉक्टर द्वारा मामले में एफआईआर दर्ज नहीं कराई गई है।
पुलिस ने बताया कि माधव नगर अस्पताल के डॉक्टर सतीश शर्मा अपने मां के साथ चांदी की गोपालजी की मूर्ति लेकर ग्यारहमुखी हनुमान मंदिर पहुंचे थे। सतीश ने मूर्ति मंदिर में रखकर पूजन के लिये पुजारी को दी। पूजन के बाद वह मूर्ति वापस मांगी तो पुजारी ने इंकार कर दिया और सतीश के साथ विवाद शुरू कर दिया। शर्मा ने सूचना पुलिस को दी। पुलिस बल मंदिर पहुंचा। सतीश शर्मा ने पुलिस को घटनाक्रम बताया और मां के साथ भी पुजारी द्वारा अभद्रता करने की शिकायत की लेकिन शर्मा ने पुजारी के खिलाफ थाने में कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई है। थाना प्रभारी ने जितेन्द्र भास्कर ने मामले में मामला पुजारी और उनके अनुयायी के बीच विवाद का था। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन किसी ने शिकायत दर्ज नहीं कराई।
जिलाबदर घर से पकड़ाया
उज्जैन। जीवाजीगंज पुलिस ने जिलाबदर बदमाश को घर से पकड़कर जेल पहुंचाया है। पुलिस ने बताया कन्हैयालाल पिता अमरचंद निवासी भेरूनाला को आपराधिक गतिविधियों के चलते जिलाबदर किया गया था लेकिन कन्हैयालाल आदेश का उल्लंघन करते हुए घर पर ही मौजूद मिला जिसे गिरफ्तार कर धारा 14 म.प्र. राज्य सुरक्षा एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर जेल भेजा है।