- एक्ट्रेस कावेरी प्रियम ने महाकाल की भस्म आरती में की पूजा: बोलीं- यहां की ऊर्जा अद्भुत, 3 साल से आ रहीं उज्जैन!
- स्वस्ति वाचन से खुले पट; भांग-चंदन और पुष्पों से हुआ दिव्य श्रृंगार, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़
- महाकाल की भस्म आरती में केंद्रीय मंत्री और क्रिकेटर पहुंचे: धर्मेंद्र प्रधान-उमेश यादव ने किया जलाभिषेक, दोनों ने लिया भगवान का आशीर्वाद
- 21 दिन बाद पहुंचा कनाडा में मारे गए छात्र गुरकीरत का पार्थिव शरीर: CM मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि, सरकार ने उठाया 40-50 लाख का खर्च
- महाकाल पर आज से शीतल जलधारा शुरू, 29 जून तक निरंतर चलेगी शीतल धारा
ग्रांड होटल परिसर का किराया अब 30 की बजाय 50 हजार रुपए रोज
नगर निगम ग्रांड होटल के किराए में वृद्धि करने जा रही है। गुरुवार को हुई एमआईसी में इसके प्रस्ताव को हरी झंडी दी गई। होटल के प्रति कमरे का किराया 2500 रुपए और परिसर का प्रतिदिन का किराया 30 हजार से बढ़ाकर 50 हजार रुपए करना प्रस्तावित था। किराया वृद्धि का अंतिम निर्णय निगम सदन में लिया जाएगा। महापौर मीना जोनवाल की अध्यक्षता में हुई बैठक के एजेंडे में 41 बिंदु शामिल थे। इनमें जीडीसी के सामने क्षपणक मार्ग पर निगम द्वारा दुकानें या फिर कोचिंग के लिए हाॅल बनाकर किराए पर दिए जाने पर भी चर्चा हुई।
तापी व अन्य मुद्दों पर निर्णय के लिए फिर होगी बैठक : चूंकि बैठक में कमिश्नर उपस्थित नहीं हुए थे। ऐसे में तापी कंपनी के पाइप लाइन बिछाने के लिए समयावधि बढ़ाने की मांग, बीएसयूपी योजना के रिक्त आवासों के आवंटन, सिंहस्थ के पीएचई के कामों को निगम को हस्तांतरित करने के प्रस्तावों पर निर्णय नहीं लिया जा सका। माना जा रहा है कि एमआईसी की बैठक एक बार और होगी।