- महाकाल मंदिर का नंदी हॉल बदलेगा रूप, 20 लाख की लागत से होगा सौंदर्यीकरण; सावन से पहले पूरा करने की तैयारी
- महाकाल मंदिर में भस्म आरती के नाम पर फिर ठगी, गुजरात की दो महिलाओं से 42 हजार रुपए वसूले; पुलिस ने शुरू की जांच
- शनिचरी अमावस्या पर उज्जैन के शनि मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, 24 घंटे में 1000 लीटर से ज्यादा तेल चढ़ा; घाटों से हटाए गए कपड़े और जूते-चप्पल
- “मैं पापा के साथ जाऊंगा…”: उज्जैन कोर्ट में मासूम की जिद के बाद पिता संग भैरवगढ़ जेल पहुंचा 4 साल का बच्चा
- बाबा महाकाल के दरबार में पहुंची भारतीय महिला क्रिकेट टीम, कप्तान हरमनप्रीत कौर समेत खिलाड़ियों ने भस्म आरती में लिया आशीर्वाद
महाकाल में ज्योतिर्लिंग प्रमुखों का सम्मेलन होगा
महाकाल मंदिर में बारह ज्योतिर्लिंग सहित देश के बड़े मंदिरों के प्रमुखों का सम्मेलन बुलाने पर विचार चल रहा है। सम्मेलन में उमड़ने वाले विद्वान धार्मिक जानकारियों के साथ ज्योतिर्लिंगों की व्यवस्थाओं की जानकारी अदान-प्रदान करेंगे।
मंदिर प्रबंध समिति इसे लेकर शुक्रवार को बैठक में निर्णय लेगी। कलेक्टर संकेत भोंडवे की अध्यक्षता में शाम 4 बजे मंदिर के प्रशासनिक भवन में बैठक होगी। इसके पहले समिति की सिंहस्थ से पहले एक अप्रैल को बैठक हुई थी। बैठक में स्थापना से जुड़े बिंदू, सिंहस्थ में हुए लाखों रुपए के खर्च का अनुमोदन एवं आने वाले दिनों में सभामंडप, यज्ञशाला आदि 50 से अधिक बिंदुओं पर चर्चा कर निर्णय लेंगे।
प्रसाद दाम- धर्मशाला किराए में वृद्धि नहीं
समिति लड्डू, ड्रायफ्रूट प्रसाद, चांदी सिक्के के दाम, धर्मशालाओं में ठहरने एवं उज्जैन दर्शन बस किराए में कोई वृद्धि नहीं कर रही है। कलेक्टर ने फिलहाल इससे संबंधित प्रस्ताव शामिल नहीं किए हैं।
उप विधि, 65 उम्र पार कर्मियों का फैसला
2000 में बनी उप विधि में संशोधन किए जाने, समिति में कार्यरत 65 वर्ष से अधिक उम्र के 14 कर्मचारियों को नौैकरी यथावत रखने या नहीं, कर्मचारियों की वेतनवृद्धि, सिंहस्थ के वेतन पर निर्णय होगा।