- कार्तिक आर्यन ने महाकाल मंदिर में किए दर्शन, शयन आरती में हुए शामिल; ओडिशा के मंत्री ने भी भस्म आरती में लिया आशीर्वाद
- उज्जैन फ्रीगंज में ड्राई फ्रूट्स दुकान में भीषण आग: तीन दमकलों की मदद से बुझाई गई, शॉर्ट सर्किट की आशंका
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 21-07-2026
- नशामुक्ति अभियान को मिला जनसमर्थन, 1200 विद्यार्थियों ने रैली निकालकर दिया जागरूकता का संदेश
- उज्जैन नगर निगम में 57 कर्मचारियों को मिली पदोन्नति, आयुक्त अभिलाष मिश्रा ने जारी किए आदेश; सिंहस्थ-2028 से पहले प्रशासनिक व्यवस्था को मिलेगी मजबूती
मौसम में बढ़ी ठंडक, पारा दो डिग्री लुढ़का
शहर में उत्तरी हवा के असर से मौसम में फिर ठंडक बढ़ गई। बुधवार-गुरुवार की रात न्यूनतम तापमान दो डिग्री लुढ़क कर 9.0 डिग्री हो गया। रात में दो किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा भी चलती रही। हालांकि गुरुवार को दिन में हवा की रफ्तार शून्य होने से लोगों को ठंड से कुछ राहत मिली।
गुरुवार को दिन में अधिकतम तापमान 0.3 डिग्री बढ़कर 29.8 डिग्री हो गया। शासकीय जीवाजी वेधशाला के मौसम प्रेक्षक दीपक गुप्ता ने बताया राजस्थान की ओर से उत्तरी हवा आने का क्रम बना हुआ है लेकिन गुरुवार को इसकी रफ्तार शून्य हो गई। अगले 24 घंटों में ठंडी हवा आने की संभावना है। जिससे दिन के तापमान में भी कमी आ सकती है।