- महाकाल मंदिर का नंदी हॉल बदलेगा रूप, 20 लाख की लागत से होगा सौंदर्यीकरण; सावन से पहले पूरा करने की तैयारी
- महाकाल मंदिर में भस्म आरती के नाम पर फिर ठगी, गुजरात की दो महिलाओं से 42 हजार रुपए वसूले; पुलिस ने शुरू की जांच
- शनिचरी अमावस्या पर उज्जैन के शनि मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, 24 घंटे में 1000 लीटर से ज्यादा तेल चढ़ा; घाटों से हटाए गए कपड़े और जूते-चप्पल
- “मैं पापा के साथ जाऊंगा…”: उज्जैन कोर्ट में मासूम की जिद के बाद पिता संग भैरवगढ़ जेल पहुंचा 4 साल का बच्चा
- बाबा महाकाल के दरबार में पहुंची भारतीय महिला क्रिकेट टीम, कप्तान हरमनप्रीत कौर समेत खिलाड़ियों ने भस्म आरती में लिया आशीर्वाद
21 से 23 दिसम्बर तक संस्कृत नाट्य महोत्सव का आयोजन
कालिदास संस्कृत अकादमी द्वारा 21 से 23 दिसम्बर तक संस्कृत नाट्य महोत्सव का वृहद आयोजन किया जा रहा है। आयोजन पं.सूर्यनारायण व्यास सांस्कृतिक संकुल में होगा। कालिदास संस्कृत अकादमी के निदेशक आनन्दनारायण सिन्हा ने बताया कि संस्कृत साहित्य को कलाओं के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से संस्कृत नाट्य महोत्सव का वृहद आयोजन किया जा रहा है।
संस्कृत नाट्य महोत्सव के अन्तर्गत उद्घाटन सन्ध्या पर 21 दिसम्बर को महाकवि भास विरचित संस्कृत नाटक मध्यम व्यायोग की प्रस्तुति नाट्यम वीणापाणि संस्कृत समिति भोपाल द्वारा डॉ.देवेन्द्र पाठक के निर्देशन में की जायेगी। 22 दिसम्बर को डॉ.धर्मेन्द्र कुमार सिंहदेव द्वारा रचित संस्कृत नाटक की प्रस्तुति की जायेगी। समापन सन्ध्या पर 23 दिसम्बर को परिष्कृति सामाजिक सांस्कृतिक संस्था द्वारा सतीश दवे के निर्देशन में महाकवि भास द्वारा रचित नाटक कर्णभारम की प्रस्तुति होगी। नाट्य प्रस्तुति प्रतिदिन सन्ध्या 6.30 बजे प्रारम्भ होगी। इसमें प्रवेश नि:शुल्क रहेगा। सभी नाट्यप्रेमियों को सादर आमंत्रित किया गया है।