- सिंहस्थ-2028 की तैयारियां तेज: उज्जैन में सभी ऑटो-ई-रिक्शा के लिए यूनिक आईडी अनिवार्य, तय शिफ्ट में ही होगा संचालन
- उज्जैन के रामघाट पर शिप्रा आरती के दौरान विवाद: दीपक बेचने को लेकर महिलाओं और पुजारियों में मारपीट, दोनों पक्षों ने दर्ज कराई शिकायत
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 01-07-2026
- महिदपुर पुलिस के हत्थे चढ़ा 4 महीने से फरार बदमाश, कच्ची महुआ शराब के साथ किया गिरफ्तार
- उज्जैन में रेलवे ट्रैक पर कॉन्ट्रैक्टर का शव मिलने से सनसनी: मॉर्निंग वॉक के दौरान हादसे की आशंका, पुलिस सभी एंगल से कर रही जांच
महाकाल मंदिर में यज्ञाचार्य सौमिक अनुष्ठान का जायजा लेने पहुंचे
विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर में चार से नौ मई तक सुवृष्टि के लिए सौमिक अनुष्ठान होगा। महायज्ञ के लिए ओंकारेश्वर मंदिर के सामने 70 फीट लंबी विशाल यज्ञशाला बन रही है। सौमिक अनुष्ठान पुरानी यज्ञ परंपरा से होगा। यज्ञ का आयोजन महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति द्वारा कराया जा रहा है, लेकिन यजमान महाराष्ट्र के रत्नागिरी निवासी एक दंपती को बनाया जा रहा है। इस अनुष्ठान को महाराष्ट्र के सोलापुर निवासी अनिरुद्ध काले संपन्न कराएंगे। उन्हीं के मार्गदर्शन में संपूर्ण तैयारी की जा रही है।
यज्ञाचार्य गुरुवार को अपने सहयोगियों के साथ उज्जैन पहुंचे तथा महाकाल मंदिर में यज्ञ की तैयारी का जायजा लेकर मंदिर समिति के नए अन्नक्षेत्र पहुंचे, यहां बाहर से आए विद्वान व मेहमानों के लिए भोजन तथा अल्पाहार आदि का प्रबंध रहेगा।