- उज्जैन में दिव्यांग दंपती ने मांगी सुरक्षा, बोले- FIR के बाद भी आरोपी बेखौफ घूम रहे; कलेक्टर जनसुनवाई में लगाई न्याय की गुहार
- इंस्टाग्राम पर दोस्ती के बहाने उज्जैन में हनीट्रैप, युवक का अपहरण कर अश्लील वीडियो से करोड़ों जैसी वसूली की कोशिश, 10 आरोपी गिरफ्तार
- नागदा के सरकारी कॉलेजों के छात्रों ने परिणाम पर उठाए सवाल, 47 विद्यार्थियों को कम अंक और सप्लीमेंट्री मिलने पर विश्वविद्यालय में किया प्रदर्शन
- दिल्ली छात्र प्रदर्शन के समर्थन में उज्जैन में विरोध प्रदर्शन: कैंडल मार्च के साथ 25 जुलाई को बड़े मार्च की तैयारी
- 'रक्तांचल-3' की स्टारकास्ट ने महाकाल मंदिर में किए दर्शन, भस्म आरती में शामिल होकर लिया बाबा का आशीर्वाद
ग्रीन कार्ड से टोल पर मिलेगी 20% छूट
उज्जैन :- और ये दो फायदे भी
जून से देशभर में नया मोटर व्हीकल एक्ट लागू हो जाएगा। एक्ट के अमल में आते ही यातायात विभाग चौपहिया वाहन चालकों के ग्रीन कार्ड बनाना शुरू करेगा। एटीएम की तरह यह कार्ड देशभर में काम करेगा। कार्ड के कई फायदे तो हैं ही, यह भी स्पष्ट होगा कि वाहन संबंधित वाहन मालिक ही चला रहा है। यह बात भास्कर से चर्चा में राष्ट्रीय राज्य मार्ग प्राधिकरण के परिवहन प्रभारी अतुल मेंडे ने बताई। उन्होंने बताया नया एक्ट लागू होते ही टोल नाकों पर एक कतार और बढ़ जाएगी। यह कतार सिर्फ ग्रीन कार्ड धारकों के लिए होगी। देश के किसी भी टोल नाके पर संबंधित वाहन चालक जैसे ही ग्रीन कार्ड स्वैप करेगा, वास्तविक टोल दर से 20 प्रतिशत शुल्क माफ हो जाएगा।
60 रुपए प्रति घंटे भी बचेंगे
देश के सभी एक्सप्रेस पार्किंग पर यह कार्ड सहायक होगा। हाइवे से सटी एक्सप्रेस-वे पार्किंग पर 50 से 60 रुपए प्रति घंटे के मान भुगतान करना होता है, लेकिन ग्रीन कार्ड दिखाते ही यह राशि भी पूर्णत: माफ हो जाएगी।
सुरक्षित होगा परिवार
ग्रीन कार्ड सुविधा के साथ आर्थिक मदद भी देगा। संबंधित वाहन चालक के नाम से कार्ड जारी होते ही 10 लाख रु. का बीमा हो जाएगा। देश में कहीं भी अगर ग्रीन कार्डधारक की दुर्घटना में मृत्यु हो जाती है तो इसके जरिए बीमा राशि भी मिलेगी।

1 नगर पालिका या नगर निगम को शहरी क्षेत्र में कारों की संख्या मालूम होगी।
2 इससे भीड़ भरे क्षेत्रों में वाहन पार्किंग व मल्टीलेवल पार्किंग जोन बनाने में सुविधा होगी।
परिवहन प्रभारी मेंडे ने बताया अगले महीने से उज्जैन देवास गेट स्थित ट्रैफिक थाने पर कार्ड बनाने का काम शुरू हाेगा। वहीं कार मालिक कार्ड के लिए पात्र होगा, जिसके पास येलो या सफेद कार्ड है। ग्रीन कार्ड बनवाने के लिए कार मालिक को येलो या सफेद कार्ड जमा कराना होगा। कार्ड बनाने का चार्ज 1000 रुपए रहेगा।