- भारत-पाकिस्तान मुकाबले से पहले उज्जैन में विशेष अनुष्ठान: अंगारेश्वर मंदिर में टीम इंडिया की जीत की प्रार्थना, शाम 7 बजे कोलंबो में हाई-वोल्टेज टक्कर; श्रीलंकाई पिच और मौसम पर सबकी नजर
- महाशिवरात्रि पर उज्जैन उमड़ा आस्था का सैलाब: अब तक 2.20 लाख श्रद्धालु पहुंचे, आज 10 लाख का अनुमान
- महाशिवरात्रि से पहले महाकाल दरबार में अंतरराष्ट्रीय पुष्प सज्जा की शुरुआत: 40 से अधिक विदेशी फूलों से सजेगा परिसर; बेंगलुरु से आए 200+ कलाकार तैयारियों में जुटे
- उज्जैन के श्री महाकालेश्वर मंदिर में तड़के विशेष पूजा-विधि: स्वस्ति वाचन के साथ खुले पट, राजा स्वरूप में सजा दरबार
- महाशिवरात्रि से पहले उज्जैन में हाई अलर्ट: देवास गेट से रेलवे स्टेशन तक संयुक्त सर्च ऑपरेशन, 100 पुलिसकर्मी पांच टीमों में तैनात
ग्रीन गणेश अभियान : आमजन व विद्यार्थी बना रहे मिट्टी के गणेश
उज्जैन | एप्को की पहल पर शहर में व्यापक स्तर पर मिट्टी की गणेश मूर्तियों का निर्माण किया जा रहा है। एप्को द्वारा ग्रीन गणेश अभियान के तहत आमजन तथा स्कूली बच्चों से मिट्टी के गणेश निर्माण करवा कर पर्यावरण संरक्षण की दिशा में पहल की जा रही है।
मंगलवार को मॉडल हायर सेकंडरी स्कूल सांवेर रोड, शासकीय सराफा कन्या हायर सेकंडरी स्कूल तथा लोकमान्य तिलक स्मृति मंदिर महाराष्ट्र समाज में यह आयोजन हुआ। इस दौरान गृहिणियों, युवाओं, बुजुर्गों तथा स्कूली बच्चों ने अपने हाथों से मिट्टी के गणेश गढ़े। तिलक स्मृति मंदिर में शासकीय नवीन कन्या हासे क्षीरसागर, सांईकृपा हासे तथा गुजराती समाज हासे स्कूलों के विद्यार्थियों ने भाग लिया। इनके साथ महाराष्ट्रीयन समाज, सनाढ्य ब्राह्मण समाज व अन्य समाजों के नागरिकों ने भोपाल के मूर्तिकारों प्रशांत गोटीवाले व अंजलि गोटीवाले के मार्गदर्शन में प्रतिमाएं बनाई।
आज दो स्कूलों में आयोजन
अभियान के तहत बुधवार को शासकीय जालसेवा स्कूल तथा शासकीय कन्या हासे स्कूल दशहरा मैदान पर ग्रीन गणेश कार्यक्रम के तहत मिट्टी की गणेश प्रतिमाओं का निर्माण विद्यार्थियों द्वारा होगा। इसके अलावा पीपली नाका चौराहे पर दोपहर 3 से 6 बजे तक गणेश प्रतिमाओं का निर्माण कराया जाएगा।