- गंगा दशहरा पर महाकाल मंदिर में शुरू हुई 16 घंटे की अखंड नृत्य आराधना, शयन आरती तक कलाकार देंगे नृत्यांजलि
- महाकाल मंदिर का नंदी हॉल बदलेगा रूप, 20 लाख की लागत से होगा सौंदर्यीकरण; सावन से पहले पूरा करने की तैयारी
- महाकाल मंदिर में भस्म आरती के नाम पर फिर ठगी, गुजरात की दो महिलाओं से 42 हजार रुपए वसूले; पुलिस ने शुरू की जांच
- शनिचरी अमावस्या पर उज्जैन के शनि मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, 24 घंटे में 1000 लीटर से ज्यादा तेल चढ़ा; घाटों से हटाए गए कपड़े और जूते-चप्पल
- “मैं पापा के साथ जाऊंगा…”: उज्जैन कोर्ट में मासूम की जिद के बाद पिता संग भैरवगढ़ जेल पहुंचा 4 साल का बच्चा
ग्वालियर इंदौर इंटरसिटी एक्सप्रेस में वारदात, ट्रेन में सफर कर रहे डीआईजी का मोबाइल चोरी
उज्जैन । सीमा सुरक्षा बल के डीआई जी का कीमती मोबाइल कोई अज्ञात बदमाश चुरा ले गया। वह ग्वालियर इंदौर के बीच चलने वाली इंटर सिटी एक्सप्रेस में सफर कर रहे थे। इस दौरान यह वारदात हुई। जीआरपी रेलवे पुलिस मामले की जांच कर रही है।
यात्री ट्रेनों में बैग और मोबाइल चोरी की वारदातें लगातार बढ़ रही बदमाश चलती टे्रन में यात्रियों का कीमती सामान चुरा रहे है। बदमाशों के हौंसले इतने बुंलद हो चुके है कि वह पुलिस के बड़े अधिकारियों को भी नहीं छोड़ रहे है।
बदमाशों ने पुलिस के एक बड़े अधिकारी को निशाना बनाकर कीमती मोबाइल चुरा लिया। सीमा सुरक्षा बल टेकनपुर अकादमी ग्वालियर में पदस्थ भास्करसिंह पिता उम्मेदसिंह रावत ग्वालियर इंदौर के बीच चलने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस में इंदौर जाने के लिए ग्वालियर से सवार हुए। वह टे्रन के एसी कोच में सफर कर रहे थे। उन्होंने अपना मोबाइल चार्जिंग के लिये लगाया था।
इस दौरान कोई अज्ञात बदमाश उनका सेमसंग कंपनी का कीमती मोबाइल चुरा ले गया। टे्रन के इंदौर पहुंचने पर रावत ने मोबाइल चोरी की रिपोर्ट इंदौर जीआरपी पुलिस थाने में दर्ज कराई। चूंकि मामला उज्जैन जीआरपी थाना क्षेत्र का होने से इंदौर पुलिस ने मामला उज्जैन जीआरपी पुलिस को सौंप दिया। बताया जाता है कि रावत सीमा सुरक्षा बल ग्वालियर में डीआईजी पद पर पदस्थ है।