- उज्जैन में ‘स्कूल चलें हम’ अभियान की शुरुआत: तिलक लगाकर बच्चों का हुआ स्वागत, प्रवेश उत्सव में बांटी किताबें और साइकिल; कलेक्टर सहित अधिकारी पहुंचे स्कूल
- महाकाल के दरबार में बॉलीवुड सितारे: अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ और डिंपल कपाड़िया ने किए दर्शन, नंदी के कान में कही मनोकामना
- वीरभद्र के कान में स्वस्ति वाचन के साथ शुरू हुई भस्म आरती: पंचामृत अभिषेक और भस्म अर्पण से साकार हुए महाकाल, बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालु!
- उज्जैन में महावीर जयंती पर भव्य शोभायात्रा: हजारों श्रद्धालु हुए शामिल, गूंजे ‘वीर प्रभु महावीर’ के जयकारे
- शेषनाग मुकुट और मोगरे के फूलों से सजे बाबा, भस्म आरती में दिखा दिव्य और अलौकिक स्वरूप
घरेलू गैस सिलेंडर और व्यावसायिक सिलेंडर इतने रुपये हुआ महंगा
उज्जैन। तीनों सरकारी गैस आपूर्ति कंपनियों ने एक साथ घरेलू और व्यावसायिक सिलेंंडरों में १ जुलाई (रविवार) से मूल्य वृद्धि लागू करते हुए नई दरें घोषित कर दी हैं। इंडेन गैस ने घरेलू गैस सिलेंडर पर 58.50 रुपए की बढ़ोत्तरी करते हुए 757 रुपए प्रति सिलेंंडर के स्थान पर 815.50 रुपए मूल्य लागू कर दिया है। वहीं भारत पेट्रोलियम ने भी सिलेंडरों के दाम बढ़ा दिए हैं।
घरेलू गैस सिलेंडर 58 रुपए महंगा होकर अब 815 रुपए की कीमत पर मिलेगा। वहीं व्यावसायिक सिलेंडर 1344 रुपए के स्थान पर 1434 रुपए की कीमत पर मिलेगा। यह महंगाई अब तक की सबसे बड़ी है और एक साथ सिलेंडरों के दाम 58 रुपए से लेकर 90 रुपए तक बढ़ाए गए हैं। हालांकि घरेलू गैस सिलेंडर की सब्सिडी ग्राहकों के खातों में बढ़ाकर डाली जाएगी तथा शहर में सब्सिडी राशि 320 रुपए प्रति सिलेंडर होगी।