- सिंहस्थ-2028 की तैयारियां तेज: उज्जैन में सभी ऑटो-ई-रिक्शा के लिए यूनिक आईडी अनिवार्य, तय शिफ्ट में ही होगा संचालन
- उज्जैन के रामघाट पर शिप्रा आरती के दौरान विवाद: दीपक बेचने को लेकर महिलाओं और पुजारियों में मारपीट, दोनों पक्षों ने दर्ज कराई शिकायत
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 01-07-2026
- महिदपुर पुलिस के हत्थे चढ़ा 4 महीने से फरार बदमाश, कच्ची महुआ शराब के साथ किया गिरफ्तार
- उज्जैन में रेलवे ट्रैक पर कॉन्ट्रैक्टर का शव मिलने से सनसनी: मॉर्निंग वॉक के दौरान हादसे की आशंका, पुलिस सभी एंगल से कर रही जांच
घरों के अंदर मीटर लगे होने से 15 हजार लोगों को थमा दिए 100-100 यूनिट ज्यादा के बिजली बिल
उज्जैन | खपत 156 यूनिट, 100 आंकलित खपत जोड़ी
विष्णु बाई छगनलाल निवासी क्षीरसागर के यहां 156 यूनिट बिजली की खपत हुई। मीटर रीडिंग में भी इतनी ही यूनिट आई। बिजली कंपनी ने 100 यूनिट आंकलित खपत जोड़ दी। इससे विष्णु बाई के यहां का बिल 256 यूनिट का हो गया। उन्हें 100 यूनिट का अतिरिक्त भुगतान करना पड़ रहा।
वास्तविक खपत 140, बिल 240 यूनिट का
अरुण कुमार निवासी क्षीरसागर के यहां 140 यूनिट बिजली की खपत हुई। बिजली कंपनी ने 100 यूनिट आंकलित खपत जोड़ दी। बिल हो गया 240 यूनिट का। इस यूनिट का उपयोग ही नहीं हुआ और अतिरिक्त यूनिट जोड़ दी गई।
भास्कर संवाददाता | उज्जैन
घर में मीटर लगे होने का खामियाजा 15 हजार उपभोक्ताओं को भुगतना पड़ रहा है। बिजली कंपनी ने अप्रैल माह के जो बिल जारी किए हैं उनमें वास्तविक खपत के अलावा 100-100 यूनिट आंकलित खपत जोड़ दी है। लोग इसका विरोध कर रहे हैं। उनका कहना है कि मीटर घर के भीतर अंदर लगा है तो इसमें उनका क्या दोष है, बिजली कंपनी चाहे तो मीटर बाहर लगा दे। यह काम उनका है। इसमें हमें कोई एतराज नहीं है। क्षीरसागर क्षेत्र के लोगों को भी वास्तविक खपत के साथ में आंकलित खपत 100 यूनिट जोड़कर बिल दे दिए गए। सोमवार को रहवासी खेड़ापति जोन पहुंचे और आपत्ति जताई।
घर के बाहर मीटर लगवाएं
*जिन उपभोक्ताओं के मीटर घर में लगे हैं। उनके यहां 100 यूनिट आंकलित खपत जोड़कर दी जा रही है। लोग मीटर बाहर लगवाएं। एसके जैन, कार्यपालन यंत्री, बिजली कंपनी