- सिंहस्थ-2028 की तैयारियां तेज: उज्जैन में सभी ऑटो-ई-रिक्शा के लिए यूनिक आईडी अनिवार्य, तय शिफ्ट में ही होगा संचालन
- उज्जैन के रामघाट पर शिप्रा आरती के दौरान विवाद: दीपक बेचने को लेकर महिलाओं और पुजारियों में मारपीट, दोनों पक्षों ने दर्ज कराई शिकायत
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 01-07-2026
- महिदपुर पुलिस के हत्थे चढ़ा 4 महीने से फरार बदमाश, कच्ची महुआ शराब के साथ किया गिरफ्तार
- उज्जैन में रेलवे ट्रैक पर कॉन्ट्रैक्टर का शव मिलने से सनसनी: मॉर्निंग वॉक के दौरान हादसे की आशंका, पुलिस सभी एंगल से कर रही जांच
घातक हो रहा कोरोना संक्रमण:उज्जैन में 5 दिन में दूसरी मौत और 154 मरीज बढ़े
कोरोना का संक्रमण शहर और जिले में बढ़ता जा रहा है। मरीजों के बढ़ने के साथ मृत्यु दर भी बढ़ने लगी है। गुरुवार को एक और मरीज की मौत हुई है। पांच दिन में कोरोना से यह दूसरी मौत है। मरीज को फ्रीगंज के प्राइवेट हॉस्पिटल में ले गए थे, जहां से उसे माधव नगर हॉस्पिटल रैफर किया था। जहां उपचार के दौरान मौत हो गई। इनके साथ ही उज्जैन में मरने वालों की संख्या 105 हो गई है। वहीं पांच दिन में कुल 154 मरीज पॉजिटिव मिले। इधर, गुरुवार को आई रिपोर्ट के मुताबिक जिले में 26 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं।
हेल्थ बुलेटिन के अनुसार 1210 लोगों की रिपोर्ट आई है, जिनमें शहरी क्षेत्र के 23, तराना के दो व बड़नगर के एक मरीज संक्रमित पाए गए हैं। उज्जैन में पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 5646 हो गई है। एक्टिव मरीज बढ़कर 276 हो गए हैं, जिनमें लक्षण वाले मरीज 129 हैं। तेजी से बढ़ते मरीजों के बाद भी जिले में छोटी कार्रवाइयों को छोड़ सख्ती नजर नहीं आ रही है। अब प्रशासन को दूसरे प्रदेशों के लोगों के प्रवेश को रोकना होगा। वहीं लोगों को कोरोना गाइड लाइन को फॉलो करना ही चाहिए।