- मानसून सत्र का समापन: मुख्यमंत्री ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां, विकास और जनकल्याण पर दिया विशेष जोर
- VIDEO: इंस्टाग्राम दोस्ती से शुरू हुआ हनीट्रैप का खेल, बेटे को छुड़ाने पिता पहुंचे; अश्लील वीडियो बनाकर 26 लाख की फिरौती मांगने वाले गिरोह का खुलासा
- महाकाल की पहली सवारी को लेकर प्रशासन की तैयारी तेज, 30 जुलाई तक पूरे होंगे मार्ग विकास कार्य
- महाकाल की भस्म आरती में पहुंचीं टीवी एक्ट्रेस रूपाली गांगुली, नंदी हॉल में बैठकर किए बाबा के दर्शन, बोलीं- महाकाल की कृपा से हूं यहां तक
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 23-07-2026
घासमंडी पर पिता व पुत्र को चाकू घोंपे, नौकर के विवाद में वारदात
उज्जैन। घासमंडी चौराहे पर मंगलवार सुबह ढाबा मालिक व उसके साथियों ने सांची पार्लर पर धावा बोल दिया। बदमाशों ने दुकान में तोडफ़ोड़ कर संचालक व उसके पुत्र पर प्राणघातक हमला भी किया। घटना नौकर की बात पर हुई है। मामले में माधवनगर पुलिस जांच कर रही है।
अब्दालपुरा निवासी ईश्वर जायसवाल व उनका पुत्र नितिन घासमंडी पर सांची पार्लर संचालित करते हैं। क्षेत्र में ही वाल्मीकि नगर के माइकल का ढाबा भी है। एक युवक उसके यहां से नौकरी छोड़कर पार्लर पर काम करते दिखा।
माइकल को शंका थी कि जायसवाल ने उसे बरगलाया है। इसी बात पर माइकल साथी शैलेंद्र, विशाल और अन्य के साथ हथियारों से लैस होकर पार्लर पर पहुंचा गया। यहां पहले पार्लर में जमकर तोडफ़ोड़ की। विरोध करने पर पिता-पुत्र पर चाकू और तलवार से हमला कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर घायल पिता-पिता को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया।
घटना से हड़कंप
घासमंडी क्षेत्र में कॉलेज, निजी हॉस्पिटल, कोचिंग व कई प्रतिष्ठित संस्थान हैं। सुबह से ही मार्ग काफी व्यस्त रहता है। ऐसे में जब सुबह हथियारों से लैस चार बदमाशो ने पार्लर पर हमला किया तो कुछ देर के लिए भगदड़ की स्थिति निर्मित हो गई लेकिन किसी ने भी बदमाशों का विरोध करने की हिम्मत नहीं की। बाद में सूचना मिलते ही माधवनगर पुलिस मौके पर पहुंच गई लेकिन तब तक बदमाश घटनास्थल से फरार हो गए थे।