- उज्जैन में दो गुटों के विवाद ने लिया हिंसक रूप, 2 की मौत: ढाबे पर कहासुनी के बाद हथियारबंद लोग पहुंचे
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 27-08-2026
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 25-08-2026
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 24-08-2026
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 22-08-2026
अगहन मास : चंद्रमौलेश्वर स्वरूप में महाकाल की शाही सवारी आज
उज्जैन | अगहन माह की आखिरी शाही सवारी सोमवार को नगर में निकाली जाएगी। शाम 4 बजे सवारी पूजन के बाद मंदिर से निकलेगी। शाही सवारी में श्री चंद्रमौलेश्वर के दर्शन होंगे। सवारी में केवल भगवान महाकाल की पालकी में ही भगवान दर्शन देते हैं। श्रावण-भादौ की सवारी की तरह हाथी पर रथ व अन्य मुघौटे नहीं निकलेंगे। मंदिर समिति के प्रशासक प्रदीप सोनी के अनुसार सवारी गुदरी चौराहा, कहारवाड़ी होकर रामघाट पहुंचेगी। वहां पूजन-अर्चन के बाद गणगौर दरवाजा, कार्तिक चौक, ढाबा रोड, टंकी चौक, तेलीवाड़ा, कंठाल, सराफा, गोपाल मंदिर, पटनी बाजार होकर वापस मंदिर पहुंचेगी।