- सिंहस्थ-2028 की तैयारियां तेज: उज्जैन में सभी ऑटो-ई-रिक्शा के लिए यूनिक आईडी अनिवार्य, तय शिफ्ट में ही होगा संचालन
- उज्जैन के रामघाट पर शिप्रा आरती के दौरान विवाद: दीपक बेचने को लेकर महिलाओं और पुजारियों में मारपीट, दोनों पक्षों ने दर्ज कराई शिकायत
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 01-07-2026
- महिदपुर पुलिस के हत्थे चढ़ा 4 महीने से फरार बदमाश, कच्ची महुआ शराब के साथ किया गिरफ्तार
- उज्जैन में रेलवे ट्रैक पर कॉन्ट्रैक्टर का शव मिलने से सनसनी: मॉर्निंग वॉक के दौरान हादसे की आशंका, पुलिस सभी एंगल से कर रही जांच
चकोर पार्क में बनाएंगे अप्पूघर, बच्चों के लिए मनोरंजक ब्रिज
उज्जैन :- मक्सी रोड स्थित चकोर पार्क में अप्पूूघर बनाया जाएगा। पाथवे व बच्चों के मनोरंजक ब्रिज के साथ युवा और बुजुर्गाें के लिए भी संसाधन जुटाए जाएंगे। अमृत योजना के तहत 3 करोड़ 67 लाख की लागत से चकोर पार्क का विकास किया जाएगा। बुधवार को महापौर निवास पर प्रजेंटेशन हुआ। इसे देखने के बाद महापौर मीना जोनवाल ने कहा चकोर पार्क में ऐसे संसाधन लगाएं, जिसमें पारंपरिक के साथ आधुनिक उपकरण भी हों।
ये सुविधाएं जुटाईं जाएंगी : सुरक्षित और सुविधाजनक पार्किंग। वृद्धजन के लिए विशेष सुविधाएं।
अलग-अलग फूल-पौधे। बच्चों के लिए खेल उपकरण। केफेटेरिया और रेस्टोरेंट। महिला, पुरुष और दिव्यांगों के लिए अलग-अलग सुविधाघर। पाथवे सुविधाजनक हों। बच्चों के लिए मनोरंजक ब्रिज। थ्रियेटरनुमा हॉल, जहां मनोरंजन के साथ सांस्कृतिक आयोजन हो। आकर्षक सेल्फी पाइंट विकसित। फव्वारों को विशेष आकर्षण के साथ स्थापित करें। महिला, पुरुषों के लिए अलग-अलग चेंजिंग रूम। लाइट डेकोरेशन आधुनिक आकर्षण के अनुरूप।