- मानसून सत्र का समापन: मुख्यमंत्री ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां, विकास और जनकल्याण पर दिया विशेष जोर
- VIDEO: इंस्टाग्राम दोस्ती से शुरू हुआ हनीट्रैप का खेल, बेटे को छुड़ाने पिता पहुंचे; अश्लील वीडियो बनाकर 26 लाख की फिरौती मांगने वाले गिरोह का खुलासा
- महाकाल की पहली सवारी को लेकर प्रशासन की तैयारी तेज, 30 जुलाई तक पूरे होंगे मार्ग विकास कार्य
- महाकाल की भस्म आरती में पहुंचीं टीवी एक्ट्रेस रूपाली गांगुली, नंदी हॉल में बैठकर किए बाबा के दर्शन, बोलीं- महाकाल की कृपा से हूं यहां तक
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 23-07-2026
चरक अस्पताल में बेड टू बेड परोसेंगे सुरक्षित तरीके से खाना
उज्जैन | जिला अस्पताल परिसर में शौचालय के समीप संचालित भोजनशाला को हटाया जाएगा। उसे दूसरी बिल्डिंग में शिफ्ट किया जाएगा। इससे खाने में संक्रमण का खतरा नहीं रहेगा तथा भोजनशाला का संचालन ठीक से हो सकेगा।
वर्तमान में जिला अस्पताल परिसर में स्थित पुराने भवन में भोजनशाला का संचालन होता है। यहां खाद्य सामग्री को सुरक्षित रखने की भी समस्या है। पास में ही शौचालय है। इससे भोजन में संक्रमण का खतरा बना रहता है। अब अस्पताल प्रशासन ने तय किया है कि मरीजों को हाइजेनिक भोजन दिया जाएगा। खाना पूरी तरह से पैक होगा। स्टाफ को भी ग्लोब्ज, कैप आदि पहनना अनिवार्य किया है। इसके पीछे उद्देश्य यह है कि मरीजों को सुरक्षित तरीके से भोजन मिल सके। सिविल सर्जन डॉ.राजू निदारिया ने बताया शौचालय के पास से भोजनशाला को हटाया जाएगा। मरीजों को हाइजेनिक भोजन दिया जाएगा।
मशीन से बनेगी रोटी
जिला अस्पताल प्रशासन भोजनशाला में रोटी बनाने की मशीन लगवाएगा। इसके लिए प्रक्रिया शुरू हो गई है। मशीन लगने से स्टाफ कम लगेगा, भोजनशाला के स्टाफ से अस्पताल के दूसरे काम लिए जा सकेंगे। समय की बचत होगी, जल्द रोटी तैयार हो सकेगी। उसकी क्वालिटी अच्छी मिलेगी।